
उज्जैन. 22 अगस्त अंक राशिफल के अनुसार, अंक 1 वाले संतान के कारण परेशान रहेंगे, मौसमी बीमारियां का असर भी इन पर हो सकता है। अंक 2 वालों का समय मनोरंजन में बीतेगा, बिजनेस में इनका तरीका सफल रहेगा। अंक 3 वालों को कोई बुरी खबर मिल सकती है, ये घर के बड़ी खरीदी कर सकते हैं। अंक 4 वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि माता-पिता की सेहत चिंता का विषय हो सकता है। संतान की नकारात्मक गतिविधि आपको परेशानी में डाल सकती है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। छोटी-बड़ी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में आप अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में आपका नया तरीका सफल रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात खुशी ला सकती है। महिलाएं घरेलू कामकाज सहजता और आसानी से पूरा कर पाएंगी। मनोरंजन, पार्टी आदि में समय व्यतीत होगा। सेहत के मामलों में गंभीरता से लें।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के बारे में बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आपको परेशान करेगी। सफलता और लक्ष्य प्राप्ति के सपने साकार होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है। घर में कोई नई वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदा जा सकता है।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि रचनात्मक कामों में रुचि जागेगी। रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। काम की अधिकता के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको ताकत देगा। सेहत ठीक रहेगी।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि नजदीकी रिश्तेदारों और भाइयों से अच्छे संबंध बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। बड़ी दुविधा से छुटकारा मिलने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से समस्याएं हल हो सकती हैं। दूसरों के मामले में अनचाही सलाह न दें।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि अत्यधिक गुस्सा आपके बने हुए काम बिगाड़ सकता है। बिजनेस के दृष्टिकोण से समय उत्तम है। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का यह सही समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि कोई बुरी खबर मिलने से दुख होगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। सेहत अच्छी रह सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मानसिक शांति प्रदान करेगी। किसी खास रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा दुख दे सकती है। आज निवेश करने से बचें। अत्यधिक तनाव और कड़ी मेहनत से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। निसहाय लोगों की सहायता में समय व्यतीत होगा। अटका हुआ रुपया मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां ठीक ढंग से चलती रहेंगी। परिवार में एक-दूसरे के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी लाइफ स्टाइल में सुधार आएगा। युवाओं को अपना कोई पसंदीदा कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी।
Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News