20 August Ka Ank Jyotish: किसे होगा इन्वेस्टमेंट से लाभ-किसे हो सकता है नुकसान? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Published : Aug 20, 2023, 05:30 AM IST
Numerology-20-Aug-2023

सार

अंक राशिफल से किसी भी व्यक्ति के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष पूरी तरह से अंकों पर आधारित होता है। अंक ज्योतिष का मूल आधार जन्म तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ है। 

उज्जैन. 20 अगस्त अंक राशिफल के अनुसार, अंक 1 वालों की लव लाइफ में विवाद हो सकता है, इनकी योजनाएं लीक हो सकती हैं। अंक 2 वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, इन्हें धन लाभ भी हो सकता है। अंक 3 वाले बिगड़ती सेहत से परेशान रहेंगे, इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। अंक 4 वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, बिजनेस में भी मंदी रहेगी। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप घर के कामों ज्यादा व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज किसी किसी समाजसेवी संस्था से जुड़ सकते हैं। अपनी योजनाएं के बारे में किसी को कुछ न बताएं। सेहत ठीक रहेगी।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में पिछले दिनों जो आपने बदलाव किए हैं, उसका फायदा मिल सकता है। दिन का अधिकांश समय रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने और किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने में बीतेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि निगेटिव काम करने वाले लोगों से दूर रहें। गलत काम में पैसा खर्च हो सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य रहेंगे। खांसी, बुखार जैसी परेशानियां रहेंगी। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। प्रॉपर्टी के कामों में सफलता मिलेगी।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी अजनबी से दोस्ती बढ़ेगी और उसकी कोई महत्वपूर्ण सलाह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगी। घर के सभी सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। मेहनत के अनुसार उचित परिणाम मिलेगा।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि बच्चों के साथ समय बीतेगा। आज कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेना कठिन रहेगा। सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे तो तनाव बना रहेगा, इसलिए अपने काम से काम रखें।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। भूमि, भवन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। घर के युवा और बच्चे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। राजनीतिक और सामाजिक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों से जुड़ी टेंशन दूर होगी। समय अनुकूल नहीं है इसलिए दूसरों से विवाद से बचना चाहिए।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में समय बीतेगा। दूसरे लोगों की बातों पर टांग न अड़ाएं नहीं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि संतान के कारण घर में विवाद हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तनाव रहेगा। कब्ज और गैस की समस्या रहेगी। धन लाभ के योग बन सकते हैं। अनुभवी और बुजुर्ग लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है।


ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2023: सावन सोमवार पर नागपंचमी का संयोग, 2 राजयोग भी बनेंगे इस दिन, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और कथा


क्या सांपों के पास मणि होती है? जानें सांपों से जुड़ी ‘रहस्यमयी’ बातें


Nagpanchami 2023 Upay: नागपंचमी पर करें ये 5 उपाय, मिलेंगे शुभ फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल