Spiritual

Nagpanchami 2023 Upay: नागपंचमी पर करें ये 5 उपाय, मिलेंगे शुभ फल

Image credits: Getty

कब है नागपंचमी?

इस बार नागपंचमी 21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा और कुछ उपाय करते हैं। ऐसा करने से सर्प भय से मुक्ति और शुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए नागपंचमी के उपाय…

Image credits: Getty

नागदेवता की पूजा करें

नागपंचमी पर एक लोटे में दूध नागदेवता की प्रतिमा पर चढ़ाएं। इसके बाद सफेद फूल अर्पित करें और भोग लगाएं। इस तरह साधारण पूजा करने से भी नागदेवता आप पर प्रसन्न हो सकते हैं।

Image credits: Getty

जीवित सर्प को जीवन दान दें

नागपंचमी पर यदि कोई व्यक्ति सांप को अपनी पिटारी में लेकर घूमता दिखाई दे तो उससे जीवित सर्प खरीदकर जंगल में छोड़ दें। इस उपाय से आपकी हर परेशानी और ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं।

Image credits: Getty

सर्प प्रतिमा प्रवाहित करें

कुंडली में कालसर्प दोष हो तो चांदी या तांबे से बने नाग-नागिन की प्रतिमा की पूजा करें और इसके नदी या किसी तालाब में प्रवाहित कर दें। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

Image credits: pinterest

इन चीजों का करें दान

नागपंचमी पर जरूरतमंदों को सफेद चीजों जैसे दूध, चावल, शक्कर, सफेद वस्त्र आदि का दान करें। इससे नागदेवता की कृपा आप पर बनी रहेगी और हर कामना भी पूरी हो सकती है।

Image credits: Getty

धातु का नाग अर्पित करें

नागपंचमी के शुभ योग में किसी ऐसे शिवलिंग पर तांबे से बनी नागदेवता की प्रतिमा स्थापित करें, जहां पहले से ये न हो। ऐसा करने से आपकी हर तरह की परेशानी अपने आप दूर हो सकती है।

Image credits: pinterest