MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Nagpanchami 2023: नागपंचमी पर सावन सोमवार, बुधादित्य और लक्ष्मी योग का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और कथा

Nagpanchami 2023: नागपंचमी पर सावन सोमवार, बुधादित्य और लक्ष्मी योग का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और कथा

Nagpanchami 2023: इस पार नागपंचमी का पर्व 21 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन नागदेवता की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। 

4 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Aug 21 2023, 07:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कब है नागपंचमी?
Image Credit : Adobe Stock

कब है नागपंचमी?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nagpanchami 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। पुराणों में कई दिव्य नागों के बारे में बताया गया है जैसे शेषनाग और वासुकि। मान्यता है कि नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा करने से सर्प भय समाप्त होता है। आगे जानिए नागपंचमी पर कैसे करें नागदेवता की पूजा, शुभ योग, शुभ मुहूर्त, कथा आदि खास बातें…

27
नागपंचमी पर बनेंगे ये शुभ योग (Nagpanchami 2023 Shubh Yog)
Image Credit : Adobe Stock

नागपंचमी पर बनेंगे ये शुभ योग (Nagpanchami 2023 Shubh Yog)

श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि 20 अगस्त, रविवार की रात 12:22 से 21 अगस्त, सोमवार की रात लगभग 2 बजे तक रहेगी। चूंकि पंचमी तिथि का सूर्योदय 21 अगस्त को होगा, इसलिए इसी दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। खास बात ये है कि इस बार नागपंचमी का पर्व सोमवार को आ रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग कई सालों में एक बार बनता है।

37
ग्रहों की युति से बनेगा बुधादित्य योग
Image Credit : Adobe Stock

ग्रहों की युति से बनेगा बुधादित्य योग

नागपंचमी पर ग्रहों की स्थिति भी शुभ रहेगी, जिससे कई विशेष योग बनेंगे। इस दिन सिंह राशि में सूर्य और बुध ग्रह एक साथ रहेंगे, जिससे बुधादित्य नाम योग बनेगा। कन्या राशि में मंगल और चंद्रमा की युति लक्ष्मी योग बनेगा। ये दोनों ही राजयोग की श्रेणी में आते हैं, जिसके चलते नागपंचमी पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

47
नागपंचमी पर पूजन के शुभ मुहूर्त (Nagpanchami 2023 Shubh Muhurat)
Image Credit : Adobe Stock

नागपंचमी पर पूजन के शुभ मुहूर्त (Nagpanchami 2023 Shubh Muhurat)

नागपंचमी पर पूजा का शुभ मूहूर्त सुबह 05:53 से 08:30 तक रहेगा। इसके बाद भी चौघड़िया के अनुसार पूजा की जा सकती है। चौघड़िए के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं…
- सुबह 09:09 से 10:46 तक
- दोपहर 02:02 से 03:40 तक
- दोपहर 03:40 से शाम 05:17 तक
- शाम 05:17 से 06:55 तक

57
नागपंचमी पर इस विधि से करें पूजा (Nagpanchami 2023 Puja Vidhi)
Image Credit : Adobe Stock

नागपंचमी पर इस विधि से करें पूजा (Nagpanchami 2023 Puja Vidhi)

- नागपंचमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें।
- ध्यान रखें कि इस दिन नागदेवता की प्रतिमा की पूजा करें, न कि किसी जीवित सर्प की। जीवित सर्प की पूजा करने से दोष लगता है।
- नागपंचमी पर अपने आस-पास किसी नागदेवता के मंदिर में जाकर पूजा करें, ऐसा न हो तो शिव के मंदिर में जाकर भी नागदेवता की पूजा कर सकते हैं।
- सबसे पहले नागदेवता की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें। शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
- नागदेवता को फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद अबीर, गुलाल, कुमकुम, चावल आदि सामग्री एक-एक करके चढ़ाते रहें।
- पूजा के बाद दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।
- पूजा के बाद आरती अवश्य करें और नागपंचमी की कथा सुनें। बिना कथा सुने इस व्रत-पूजा का संपूर्ण फल नहीं मिलता।

67
नाग देवता की आरती (Nag Devta Aarti)
Image Credit : Adobe Stock

नाग देवता की आरती (Nag Devta Aarti)

आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।
उग्र रूप है तुम्हारा देवा भक्त, सभी करते है सेवा ।।
मनोकामना पूरण करते, तन-मन से जो सेवा करते ।
आरती कीजे श्री नाग देवता की , भूमि का भार वहनकर्ता की ।।
भक्तों के संकट हारी की आरती कीजे श्री नागदेवता की ।
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।।
महादेव के गले की शोभा ग्राम देवता मै है पूजा ।
श्वेत वर्ण है तुम्हारी ध्वजा।।
दास ऊंकार पर रहती कृपा सहस्त्रफनधारी की ।
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।।
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।।

77
ये है नागपंचमी की कथा (Nagpanchami Ki Katha)
Image Credit : Adobe Stock

ये है नागपंचमी की कथा (Nagpanchami Ki Katha)

किसी शहर में एक किसान अपने परिवार के साथ रहता था। एक दिन जब वह खेत जोत रहा था तो उसके हल से नागिन के बच्चों की मौत हो गई। नागिन ने जब ये देखा तो क्रोध में आकर उसने किसान के पूरे परिवार को डंस लिया। जब नागिन किसान की बेटी को काटने गई तो उसने देखा कि वो लड़की नागपंचमी का व्रत कर रही है। ये देख नागिन का क्रोध शांत हो गया और उसने लड़की से वरदान मांगने को कहा। लड़की ने नागिन से अपने परिवार को फिर से जीवित करने का वरदान मांगा। नागिन ने सभी को फिर से जीवित कर दिया। तभी से नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।


ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2023 Upay: नागपंचमी पर करें ये 5 उपाय, मिलेंगे शुभ फल


नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image2
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image3
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
Recommended image4
9 जनवरी 2026 का पंचांग: 1 घंटे 20 मिनिट का रहेगा राहुकाल, जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?
Recommended image5
Chankya Niti: इन 4 चीजों से कभी नहीं भरता मन, हमेशा लगता है कम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved