Moolank 2 Rashifal 2024: मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें Yearly Numerology Horoscope से

Moolank 2 Rashifal 2024 In Hindi: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, , 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंक 2 का संबंध चंद्रमा है। इस राशि के लोग सौम्य व्यवहार वाले और ईमानदार होते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Dec 5, 2023 9:09 AM IST / Updated: Dec 26 2023, 01:43 PM IST

Mulank 9 ka bhavishya 2024: गणेशजी कहते हैं साल 2024 में अंक 2 वालों कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इनकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। सेहत के मामले में साल 2024 मिला-जुला रहेगा, जिसके चलते आपको अपने खान-पान में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर सावधान रहें। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए मूलांक 2 वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2024…

मूलांक 2 राशिफल जनवरी 2024
मूलांक 2 जनवरी 2024 राशिफल, साल का पहला महीना सकारात्मक प्रेरणा देने वाला रहेगा। किसी पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। करियर के दृष्टिकोण से बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होते-होते रह सकती है। बिना वजह क्रोध करने की आदत भारी पड़ेगी।

मूलांक 2 राशिफल फरवरी 2024
मूलांक 2 फरवरी 2024 राशिफल, अंक 2 वालों के लिए ये महीना ठीक रहेगा। पिकनिक या कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोग इस महीने लाभ की स्थिति में रहेंगे। जिन लोगों की शादी में रुकावट आ रही है उन्हें इस महीने अच्छी खबर मिलेगी। रोमांटिक जगह घूमने का मौका मिलेगा। करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, खासकर जब मौसम बदल रहा हो।

मूलांक 2 राशिफल मार्च 2024
मूलांक 2 मार्च 2024 राशिफल, अंक इस महीने आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। वैवाहिक जीवन आपसी सामंजस्य के साथ आगे बढ़ेगा, लेकिन माह के दूसरे सप्ताह में आंशिक कलह संभव है। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। नौकरी और बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कुछ जरूरी कामों को करने में व्यवधान आ सकता है। आपकी आंखों में जलन हो सकती है। साथ ही पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

मूलांक 2 राशिफल अप्रैल 2024
मूलांक 2 अप्रैल 2024 राशिफल, माह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। संक्रमण से जुड़ी बीमारियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। लव लाइफ में भावनाओं पर अधिक नियंत्रण रखना चाहिए। वर्तमान साथी या किसी नए व्यक्ति के साथ एक अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा। आपने बाजार में पैसा लगाया है तो आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। अस्थमा के रोगियों को अपना खास ध्यान रखना होगा। कुछ मामले आपको अंदर तक परेशान कर सकते हैं। संतान के कारण दुविधा में फंस सकते हैं।

मूलांक 2 राशिफल मई 2024
मूलांक 2 मई 2024 राशिफल, इस महीने कोई नया निवेश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा और धन का आगमन भी होगा। प्रेम जीवन में समय अनुकूल रहेगा और रोमांटिक भी रहेगा। आप जितने व्यावहारिक निर्णय लेंगे, उतने ही सफल भी रहेंगे। प्रेम संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। करियर के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखें और नियमित चेकअप जरूर करवाएं।

मूलांक 2 राशिफल जून 2024
मूलांक 2 जून 2024 राशिफल, अंक 2 वाले लोग अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। कड़ी मेहनत से कोई बड़ा प्रोजेक्ट सफल भी होगा। आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी में निवेश करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस महीने प्रेम जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपका गुस्सा कुछ मामले सुधारने की बजाय उलझा सकता है। करियर के क्षेत्र में लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी, तभी उन्हें अच्छे नतीजे मिल पाएंगे। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।

मूलांक 2 राशिफल जुलाई 2024
मूलांक 2 जुलाई 2024 राशिफल, इस महीने अटके हुए सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से पूरे होंगे और धन कमाने की योजना बनेगी। मनचाहा मान-सम्मान और धन मिलेगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। घर में किसी खास मेहमान का आगमन होगा। आप लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। करियर में प्रगति की संभावना है। अंक 2 वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको चुभ सकती है।

मूलांक 2 राशिफल अगस्त 2024
मूलांक 2 अगस्त 2024 राशिफल,  ये महीना अंक 2 वालों के लिए धन वृद्धि के अवसर लेकर आया है। परिवार में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन कुल मिलाकर स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोग इस महीने किसी अन्य कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। सितंबर के अंत में समय अनुकूल रहेगा और आप जितना संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे, उतनी ही शांति मिलेगी। आप अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को अभी ध्यान में रखें। इस अवधि में आपके करियर की गति धीमी, लेकिन स्थिर रहेगी।

मूलांक 2 राशिफल सितंबर 2024
मूलांक 2 सितंबर 2024 राशिफल, इस माह में आपके द्वारा किए गए आर्थिक प्रयास भविष्य में आपके लिए धन वृद्धि के अवसर लेकर आएंगे। मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी और आप दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिल सकती है। परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। इस महीने आप पार्टी के मूड में रहेंगे। पढ़ाई में अच्छे नतीजे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मूलांक 2 राशिफल अक्टूबर 2024
मूलांक 2 अक्टूूबर 2024 राशिफल,  इस महीने अंक 2 वाले दोस्तों के साथ मनोरंजन का प्लान बनाएंगे। साथ ही ये धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन लाभ होगा और रुके हुए सरकारी कार्यों में भी गति आएगी। पुराने लंबित कर्ज माफ होंगे और धन का आगमन होता रहेगा। इस महीने छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा और शिक्षा में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। इस महीने नौकरी और बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।

मूलांक 2 राशिफल नवंबर 2024
मूलांक 2 नवंबर 2024 राशिफल,  इस महीने अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। कड़ी मेहनत और भाग्य आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि दोनों दिलाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए स्थानांतरण की संभावना बन रही है। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। करियर क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। पाचन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

मूलांक 2 राशिफल दिसंबर 2024
मूलांक 2 दिसंबर 2024 राशिफल,  इस महीने वर्तमान पर नजर रखते हुए काम करना चाहिए। कड़ी मेहनत और भाग्य आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि दोनों दिलाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने के लिए तैयार हैं जो आपके प्यार का हकदार है। सेहत की स्थिति पहले से कमजोर रहेगी। भावुकता में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। आप उच्च रक्तचाप और डायबिटिज का शिकार हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Moolank 1 Rashifal 2024: दुर्घटना-धन हानि और यात्रा, मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024?


Moolank 3 Rashifal 2024: भूमि, भवन या नया वाहन, साल 2024 में मूलांक 3 वालों को क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 4 Rashifal 2024: कैसा रहेगा मूलांक 4 वालों के लिए साल 2024, जानें वार्षिक न्यूमरोलॉजी राशिफल से?


Moolank 5 Rashifal 2024: बीमारी, असफलता और निराशा, मूलांक 5 वालों के हिस्से में क्या-क्या आएगा साल 2024 में?


Moolank 6 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मूलांक 6 वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें पूरे साल में कब, क्या होगा?


Moolank 7 Rashifal 2024: पैसा-बिजनेस और नौकरी, मूलांक 7 वाले साल 2024 में कैसे कर पाएंगे इन सभी को मैनेज?


Moolank 8 Rashifal 2024: बिजनेस-नौकरी या कुछ और, मूलांक 8 वालों को साल 2024 में किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?


Moolank 9 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में पूरे हो पाएंगे मूलांक 9 वालों के सपने, जानें क्या कहता है वार्षिक अंक राशिफल?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!