Moolank 6 Rashifal 2024: मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें Yearly Numerology Horoscope से

Moolank 6 Rashifal 2024 In Hindi: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 14 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह है। मूलांक वह अंक होता है जिसके आधार पर किसी भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में गणना की जाती है।

 

Manish Meharele | Published : Dec 5, 2023 9:42 AM IST / Updated: Dec 26 2023, 01:52 PM IST

Mulank 6 ka bhavishya 2024: गणेशजी कहते हैं कि साल 2024 अंक 6 वालों के लिए सुखद कहा जा सकता है। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। जनता से जुड़े कार्य बनेंगे। माता पक्ष में अनुकूल स्थिति रहेगी। बाहर का खाना-पीना कम से कम करें। जून के बाद किसी दुर्घटना में आपको चोट लग सकती है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं और गुस्से में घर से बाहर न निकलें। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए मूलांक 6 वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2024…

मूलांक 6 राशिफल जनवरी 2024
मूलांक 6 जनवरी 2024 राशिफल, इस महीने अच्छा-खासा मुनाफा होगा। इस अवधि में आपके प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे। हालाँकि माह के अंतिम सप्ताह में कुछ मनमुटाव हो सकता है। जो लोग शादी करने की सोच रहे हैं वे इस महीने के अंत तक अपना फैसला ले सकते हैं। इस महीने आपको अपने वरिष्ठों से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 6 राशिफल फरवरी 2024
मूलांक 6 फरवरी 2024 राशिफल, ये महीना राजनीतिक दृष्टि से सबसे अच्छा साबित होने वाला है। आपको फिलहाल आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी बड़ी रकम फंस सकती है। ससुराल वालों से मनमुटाव हो सकता है, जिसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर दिखेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए आपकी सेहत इस महीने काफी अच्छी रहेगी।

मूलांक 6 राशिफल मार्च 2024
मूलांक 6 मार्च 2024 राशिफल, यह महीना मानसिक रूप से काफी उलझन भरा रहेगा। कुछ करीबी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो इस महीने आपको जीवनसाथी मिल जाएगा। किसी पुराने काम के लिए आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। डायबिटिज के लोगों की सेहत इस महीने काफी कमजोर रहेगी।

मूलांक 6 राशिफल अप्रैल 2024
मूलांक 6 अप्रैल 2024 राशिफल, इस महीने सौदों को मुनाफे में बदलने में सफल रहेंगे। संभव है कि महीने के अंत में पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन जाए। यदि आपने प्रेम विवाह किया है तो कुछ रुकावटें जरूर आएंगी लेकिन महीने के अंत तक सब कुछ शांति से सुलझ जाएगा। बॉस आपके काम से खुश होंगे लेकिन आपकी नज़र नए काम पाने पर रहेगी। माह के अंत में गले से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

मूलांक 6 राशिफल मई 2024
मूलांक 6 मई 2024 राशिफल, इस महीने कईं कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। ये महीना आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा और धन लाभ होगा। आप अपने निवेश की प्रगति को लेकर काफी आराम महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आपसी प्रेम मजबूत होगा और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कहीं आसपास घूमने का प्लान भी बनाएंगे, लेकिन इसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ये महीना कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा और उन्हें मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

मूलांक 6 राशिफल जून 2024
मूलांक 6 जून 2024 राशिफल, इस महीने कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि की भी संभावना बन सकती है। प्रेम जीवन में आपसी समझ से काफी शांति मिलेगी और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। पार्टनर के साथ आपका आपसी सामंजस्य बेहतर होता नहीं दिख रहा है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 6 राशिफल जुलाई 2024
मूलांक 6 जुलाई 2024 राशिफल, आपसी प्रेम मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में आप अपने निवेश के तरीकों में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे और कोई नया प्रोजेक्ट आपके पक्ष में निर्णय देगा। इस माह आपके प्रेम संबंध अधिक उत्साहवर्धक नहीं रहेंगे। नौकरी के मामले में बेहद अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस महीने आपको सिरदर्द और पाचन संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सट्टे-जुएं से दूर रहें।

मूलांक 6 राशिफल अगस्त 2024
मूलांक 6 अगस्त 2024 राशिफल, ये महीना आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं तो ये काम लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के चलने में सफल साबित होगा। किसी मुद्दे पर जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है, जिससे कुछ समय के लिए बातचीत बंद हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सिरदर्द, पाचन आदि से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मूलांक 6 राशिफल सितंबर 2024
मूलांक 6 सितंबर 2024 राशिफल, इस महीने धन संबंधी मामलों में आर्थिक लाभ होगा। कारोबारी एक से अधिक स्रोतों से पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसके अलावा अप्रत्याशित ख़र्चे भी मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। करियर के मामले में ज्यादा लाभ मिलने की संभावना कम होती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है।

मूलांक 6 राशिफल अक्टूबर 2024
मूलांक 6 अक्टूबर 2024 राशिफल, इस महीने बचत करने में सफल रहेंगे। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी की बातचीत आगे बढ़ सकती है और पुराने निवेश से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों से मुलाकात से प्रगति होगी। सिरदर्द संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 6 राशिफल नवंबर 2024
मूलांक 6 नवंबर 2024 राशिफल, अधिकारियों और सहकर्मियों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के बिजनेस में अधिक सफलता मिलेगी और आर्थिक मामलों में सुख-समृद्धि आएगी। व्यापारिक ऑर्डर समय पर पूरा करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। इस महीने प्यार का रिश्ता शादी का रूप भी ले सकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मूलांक 6 राशिफल दिसंबर 2024
मूलांक 6 दिसंबर 2024 राशिफल, इस महीने आप ज्यादा किसी से बहस न करें। आपके पास नए मौके खुद-ब-खुद लाभ के मौके आएंगे। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उनमें मनमुटाव रहेगा। आपको कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। जोड़ों में दर्द और हड्डियों से संबंधित परेशानी रहेगी। सुबह ताजी हवा में सांस लेना और व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।


ये भी पढ़ें-

Moolank 1 Rashifal 2024: दुर्घटना-धन हानि और यात्रा, मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024?


Moolank 2 Rashifal 2024: तरक्की, फायदा और कर्ज से छुटकारा, साल 2024 में मूलांक 2 वालों को और क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 3 Rashifal 2024: भूमि, भवन या नया वाहन, साल 2024 में मूलांक 3 वालों को क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 4 Rashifal 2024: कैसा रहेगा मूलांक 4 वालों के लिए साल 2024, जानें वार्षिक न्यूमरोलॉजी राशिफल से?


Moolank 5 Rashifal 2024: बीमारी, असफलता और निराशा, मूलांक 5 वालों के हिस्से में क्या-क्या आएगा साल 2024 में?


Moolank 7 Rashifal 2024: पैसा-बिजनेस और नौकरी, मूलांक 7 वाले साल 2024 में कैसे कर पाएंगे इन सभी को मैनेज?


Moolank 8 Rashifal 2024: बिजनेस-नौकरी या कुछ और, मूलांक 8 वालों को साल 2024 में किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?


Moolank 9 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में पूरे हो पाएंगे मूलांक 9 वालों के सपने, जानें क्या कहता है वार्षिक अंक राशिफल?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!