12 साल बाद गुरु, सूर्य और बुध का दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर देवी लक्ष्मी की कृपा- होगी धन-दौलत की बारिश!

Published : Aug 03, 2026, 02:04 PM IST

Surya Guru Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शुभ ग्रहों की युति किसी एक राशि में होती है तो इसका फायदा कईं राशियों को मिलता है। ऐसा ही योग इस समय कर्क राशि में बना हुआ है।

PREV
15
कर्क राशि में बना दुर्लभ संयोग

Rare Planetary Alignment 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब 2 या इससे ज्यादा शुभ ग्रह एक ही राशि में होते हैं तो ये बहुत ही शक्तिशाली हो जाते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसी ही स्थिति अभी कर्क राशि में बनी हुई है। कर्क राशि में इस समय बुध, गुरु और सूर्य साथ में है। ऐसा दुर्लभ संयोग 12 साल बाद देखने को मिला है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, ग्रहों की ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
वृषभ वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों के लिए ये समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे और पैसों की स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक बढ़ेगा।

35
सिंह वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को यह ग्रह संयोग धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार में विस्तार होगा और पुराने अटके हुए भुगतान वापस मिल सकते हैं। परिवार में शुभ कार्यों की योजना बन सकती है। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त में होगा सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद दिन में छा जाएगा अंधेरा, भारत में दिखेगा या नहीं?

45
तुला वालों को मिलेग सफलता

इस राशि के लोगों को करियर और सामाजिक जीवन में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। व्यापारियों के लिए भी समय लाभदायक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अच्छे संकेत हैं।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 5 राशियों के लिए गुड न्यूज, इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा-अटके पैसे भी मिलेंगे

55
कुंभ वालों को दूर होंगी टेंशन

इस राशि के लोगों की टेंशन दूर होगी। अगर कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो वह दूर होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories