
Car Color Astrology: ज्योतिष शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि व्यक्ति की राशि के अनुसार चुना गया रंग पॉजिटिव एनर्जी और गुड लक बढ़ा सकता है। इसलिए कई लोग घर, कपड़े और मोबाइल की तरह गाड़ी खरीदते समय भी शुभ रंग का ध्यान रखते हैं। अगर आप भी अपने लिए नया दो या चार पहिया वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके पहले जरूर जानें कि राशि अनुसार आपके लिए लकी कलर कौन-सा है-
ये भी पढ़ें-
Topaz Gemstone: पुखराज है महंगा तो पहनें इन 3 में से कोई 1 रत्न, कम कीमत में पाएं बड़े फायदे
मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोगों के लिए लाल, मैरून और ऑरेंज रंग की गाड़ियां शुभ मानी जाती हैं। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Lucky Mobile Number: न्यू सिम खरीदने से पहले जान लें कौन-सा नंबर है आपके लिए शुभ
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग अपने लिए सफेद, सिल्वर और क्रीम कलर की गाड़ी खरीद सकते हैं। ये रंग इनके लिए लाभकारी माने जाते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी हैं बुध ग्रह। अगर इस राशि के लोग वाहन खरीदें तो इनके लिए लकी कलर है ग्रीन और हल्का ग्रे। ये रंग इनके जीवन में खुशहाली ला सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस राशि के लोग सफेद, सिल्वर और आसमानी रंग का वाहन खरीदें तो इनकी किस्मत को चांर-चांद लग सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सौरमंडल के राजा सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग गोल्डन, पीला और कॉपर शेड के रंग का वाहन खरीद सकते हैं। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोगों के लिए हरा, डार्क ग्रीन और सिल्वर रंग लाभकारी हो सकते हैं। इसी रंग के वाहन इन्हें खरीदने चाहिए।
तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग सफेद, पिंक और हल्का ब्लू रंग का वाहन अपने लिए खरीद सकते हैं। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग लाल, मैरून और ब्लैक रंग के वाहन खरीद सकते हैं। इससे इनकी किस्मत चमक सकती है।
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग पीला, गोल्डन और पर्पल रंग का वाहन खरीदें तो इन्हें लाभ मिलने की संभावना बनती है।
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग अपने लिए ब्लैक, नेवी ब्लू और ग्रे रंग का वाहन खरीद सकते हैं। इससे इन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इन लोगों के लिए ब्लू, इलेक्ट्रिक ब्लू और सिल्वर रंग शुभ माने जाते हैं। इन्हीं रंगों का वाहन ये लोग खरीद सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ये लोग अपने लिए सी-ग्रीन, सफेद और हल्का पीला रंग का वाहन खरीदें तो इनका गुड लक बढ़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।