
11 October 2025 Ka Rashifal: 11 अक्टूबर, मेष राशि वाले नया वाहन खरीद सकते हैं, इनकी सेहत ठीक रहेगी। वृष राशि वाले बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं, इनकी कोई चीज चोरी हो सकती है। मिथुन राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, किसी से विवाद संभव है। कर्क राशि वाले अनजान लोगों पर भरोसा न करें, इनके बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: 4 राशि वाले रहें सावधान, दिवाली बाद आएगी मुसीबत-धन हानि के बनेंगे योग
इस राशि के लोगों को बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों कोभी लाभ होगा। नया वाहन या मकान आदि भी ये खरीद सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से शुरू होंगे 4 राशि वालों के बुरे दिन, धन हानि-षड़यंत्र से रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग किसी बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है। भावुकता में लिए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी। न चाहते हुए भी पैसा उधार देना पड़ सकता है। कोई महंगी चीज गुम या चोरी हो सकती है।
इस राशि के लोगों को आमदनी बढ़ाने के नए तरीके पता चल सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में नई शुरुआत भी हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। हड़बड़ी में कोई दुर्घटना हो सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है।
कोई अनजान व्यक्ति आपको आज परेशान कर सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही बड़ा निवेश करें। बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। किसी मामले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की बातों से आपकी भावना आहत हो सकती है।
आज नए लोगों से आपकी दोस्ती हो सकती है। कोई पार्ट-टाइम काम शुरू कर सकते हैं, जिससे धन लाभ होगा। अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कुछ नया काम करने से खुशी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
आज किसी करीबी व्यक्ति से आपका मनमुटाव हो सकता है। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
इस राशि के जो लोग बेरोजगारों हैं, उन्हें रोजगार मिल सकता है। दांपत्य जीवन के परेशानियां दूर हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
आज आपको संतान का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह के मामले सुलझ सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीदी करेंगे। मामा पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा।
पैसा निवेश का कोई अच्छा मौका आज मिल सकता है। किसी मनोरजंक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भाइयों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अतिरिक्त इनकम हो सकती है। बिजनेस में लिए गए निर्णय भी फायदा पहुंचाएंगे। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोगों का कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। आज आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। ऑफिस में बॉस आपसे इम्प्रेस होंगे। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
इस राशि के लोग अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। काम से जुड़ा तनाव कम हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
कोई पुराना रोग आज परेशान करेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। किसी मित्र से बिछड़ना हो सकता है। सेहत संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।