Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: मंगल पुष्य के शुभ योग से किसे मिलेगी सक्सेस-कौन बनेगा धनवान?

Published : Oct 14, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 14 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: 14 अक्टूबर 2025 को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से मंगल पुष्य का शुभ योग बनेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

14 October 2025 Ka Rashifal: 14 अक्टूबर, मंगलवार को मेष राशि के लोग का विवाद खत्म होगा, धन लाभ के योग बनेंगे। वृषभ राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, ये वाहन सावधानी से चलाएं। मिथुन राशि वालों को सम्मान मिलेगा, इनकी सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों के मन में डर रहेगा, बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Kali Puja 2025: इस साल 20 या 21 अक्टूबर कब है काली पूजा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

मेष राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों का अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के कईं योग भी आज बनेंगे। इनकी मुलाकात आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी, जो भविष्य के लिए फायेदमंद साबित होगी।

ये भी पढ़ें-
Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी की रात करें ये अचूक उपाय, नरक जानें का डर होगा दूर

वृषभ राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज सिरदर्द से परेशान रहेंगे। इनका खर्च अचानक बढ़ सकता है जिससे इनका बजट बिगड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, किसी पार्टी में एंजॉय करने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज भाग-दौड़ के कारण थकावट महसूस होगी। पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और न किसी कागज पर बिना पढ़े साइन करें। मन में आज अनजाना डर रहेगा। इन्वेस्टमेंट करते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे जो सफल रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है। लव लाइफ में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज अपनी हेल्थ को लेकर सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें मेहनत का फल आज मिलेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। पत्नी के साथ किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

तुला राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न देना भारी पड़ेगा। परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। कोई गलत निर्णय इनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। छोटी सी बात पर किसी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। नौकरी-बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।

धनु राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के बुजुर्गों की राय को अनदेखा न करें। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।जोड़ों के दर्द की समस्या कुछ ज्यादा ही परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मकर राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

ज्यादा आक्रमकता इस राशि के लोगों के लिए ठीक नही है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के सात अच्छा समय बीतेगा। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंध सफल रहेंगे।

कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों के परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, वरना पछताएंगे। भविष्य की बातों को लेकर टेंशन हो सकती है।

मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी से भी विवाद न करें। बिजनेस को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आज हल हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल