Aaj Ka Rashifal 12 October 2025: कौन फंसेगा मुसीबत में-किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें आज के राशिफल से

Published : Oct 12, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 12 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 12 October 2025: 12 अक्टूबर 2025 को वरियान, परिघ, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

12 October 2025 Ka Rashifal: 12 अक्टूबर, मेष राशि वाले मुसीबत में फंस सकते हैं, ये अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। वृष राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी, नए लोगों से मुलाकात संभव है। मिथुन राशि वालों को रोजगार मिलेगा, इन्वेस्टेंट से लाभ भी होगा। कर्क राशि वाले नए एग्रीमेंट न करें, प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat: चातुर्मास खत्म होते ही बजेगी शहनाई, जानें 2025 और 2026 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त?

मेष राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए ये समय परेशानी वाला हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले भी मुसीबत में फंस सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Bahi Khata Muhurat 2025: अक्टूबर 2025 में कब खरीदें बही खाता? नोट करें मुहूर्त

वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। समाज सेवा के लिए सम्मान मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है। विवादों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को ससुराल से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। साझेदारी में काम करने से बचें, नहीं तो बाद में पछताएंगे। आज आप किसी भ कागज पर बिना पढ़े साइन करने से बचें।

कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें। किसी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को कामकाज में कोई सकारात्मक बदलाव हो सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है। उलझे हुए मामले भी आज आसानी से सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। किसी मित्र से जुड़ी गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आज आपके काम से खुश नहीं होंगे। ऑफिस में किसी से विवाद भी हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी कानूनी कागज पर साइन न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। प्रेम संबंध बिगड़ने के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

अगर बिजनेस में कोई परेशानी है तो वह आज दूर हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पेट दर्द से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

आज किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है, जिसके कारण आपका तनाव और बढ़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग भी आज बन रहे हैं। बिजनेस में कोई भी बड़ा सौदा करने से बचें। संतान पर नजर रखें।

कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। ज्यादा खर्चा होने से बजट बिगड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें नहीं तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।

मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग घर-परिवार से जुड़े मामले आसानी से सुलझाने में सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता