
15 October 2025 Ka Rashifal: 15 अक्टूबर, बुधवार को मेष राशि वाले किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, खर्च ज्यादा हो सकता है। वृषभ राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कर्क राशि वालों के काम अटक सकते हैं, इन्हें कोई गलतफहमी हो सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Rama Ekadashi 2025: 16 या 17 अक्टूबर, कब है रमा एकादशी? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त
इस राशि के लोग किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। किसी से कहासुनी हो सकती है। सेहत को लेकर आज आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-
Diwali Shopping Muhurat: दिवाली से पहले खरीदी के 6 शुभ मुहूर्त, जानें किस दिन क्या खरीदें?
इस राशि के लोग आज नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय शानदार रहने वाला है।
इस राशि के लोग बिजनेस की नई योजनाओं का काम करेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपके पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। सरकारी योजनाओं को लाभ भी आज आपको मिल सकता है।
इस राशि के लोगों का खर्च ज्यादा होगा और आमदनी कम। नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है। आज आपको लाइफ पार्टनर से जुड़ी कोई गलतफहमी हो सकती है। कामकाज में मन कम ही लगेगा।
इस राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। युवाओं को अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर क्रोध पर सख्ती से नियंत्रण रखें।
आज का दिन इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, इन्हें मेहनत का फल मिलेगा। धर्म के कामों में मन लगेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से इम्प्रेस हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
इस राशि के अविवाहितों लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। आय का कोई दूसरे रास्ता मिल सकता है यानी एक्सट्रा इनकन होगी। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। भावुक होकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।
इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी के कामों से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज आपको रोज के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। खाने-पीने की आदत पर नियंत्रण रखें हीं तो सेहत बिगड़ सकती है।
आज परिवार के लोग आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा। ब्लड प्रेशर के मरीज खुद की सेहत का ध्यान रखें। भावुक होकर कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा।
इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं।
इस राशि के लोगों को आज एक्स्ट्रा आमदनी हो सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। महिलाएं जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगी। इस राशि के लोग अपनी योजना किसी के साथ शेयर न करें नहीं तो पछताना पड़ेगा। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोगों को बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है। बिजनेस में भी फायदा होगा। ऑफिस में आप अधिकारी की पहली पसंद बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।