16 सितंबर 2023 को वृषभ राशि वालों की लाइफ में आएगा ट्विस्ट, किसे होगा धन लाभ? जानें डेली राशिफल से

Published : Sep 16, 2023, 04:00 AM IST
Rashifal-16-Sept-2023

सार

16 September 2023 Rashifal: 16 सितंबर 2023 शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:50 तक रहेगा। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। 

उज्जैन. 16 सितंबर 2023 के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, इन्हें उधार दिया पैसा मिल सकता है। वृषभ राशि वालों के नौकरी के टारगेट पूरे होंगे, इनकी सेहत में भी सुधार होगा। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, ये अपनी निजी बातें दूसरों को न बताएं। कर्क राशि वालों के लव लाइफ के मामले बिगड़ सकते हैं, इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
16 सितंबर मेष राशिफल के अनुसार, आज आप कानूनी परेशानी में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
16 सितंबर आज का वृषभ राशिफल, नौकरी और बिजनेस के टारगेट पूरे होंगे। बैंक बैलेंस मे इजाफा होगा। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी संभव है। लव लाइफ में नया ट्वविस्ट आ सकता है। सेहत में भी काफी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।

मिथुन राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज का राशिफल मिथुन राशि, पुराना विवाद सुलझ सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिलने से खुशी होगी। इन्वेस्टमेंट से जुड़ी योजनाएं को फिलहाल टाल दें। लव लाइफ ठीक रहेगी। प्रेम प्रसंगों को घर वालों की सहमति मिल सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी अंधा भरोसा न करें।

कर्क राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
16 सितंबर कर्क राशिफल के अनुसार, पड़ोसियों से विवाद संभव है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और क्रोध पर भी नियंत्रण रखें। लव लाइफ के मामले भी बिगड़ सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। अपनी निजी बातें किसी दूसरे के सामने न बताएं, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं।

सिंह राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Sinh Rashifal)
16 सितंबर आज का सिंह राशिफल, अनावश्यक बातों पर ध्यान देने से लक्ष्य से भटक सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। लव लाइफ पहसे से बेहतर रहेगी। शिक्षा और करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है।

कन्या राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज का राशिफल कन्या राशि, परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। मौसमी बीमारियां जैसे खांसी-जुकाम हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। लाइफ में पॉजिटिव चेंज आने से खुशी मिलेगी। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। नौकरी और बिजनेस की स्थिति समान्य रहेगी।

तुला राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
16 सितंबर तुला राशिफल के अनुसार, नया काम शुरू करने से बचें। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको टेंशन में ला सकती है। बिजनेस में दूसरों का इंटरफेयर मतभेद की स्थिति बना सकता है। ऐसे समय में अपने मन की सुनें और वहीं करें जो आपको सही लगता है।

वृश्चिक राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
16 सितंबर आज का वृश्चिक राशिफल, आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। पुराने विवाद किसी के हस्तक्षेप से सुलझ जायेंगे। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी।

धनु राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज का राशिफल धनु राशि, स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। थोड़ी सी सावधानी से अटके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आज लेने पड़ सकते हैं। लव लाइफ के मामलों में गंभीरता से विचार करें।

मकर राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
16 सितंबर मकर राशिफल के अनुसार, किसी प्रिय मित्र के संबंध में अप्रिय सूचना मिलने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
16 सितंबर आज का कुंभ राशिफल, बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। जमीन की खरीद-फरोख्त से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कोई बुरी आदत आज छूट सकती है। इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा।

मीन राशिफल 16 सितंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज का राशिफल धनु राशि, निजी जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में जोखिम न लें। प्रेमी/प्रेमिका को डेट पर जाने का भी मौका मिलेगा। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। घर के रख-रखाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। युवाओं को अपनी किसी उलझन से छुटकारा मिलने से राहत मिलेगी।


ये भी पढ़ें-

18 या 19 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? उज्जैन के ज्योतिषी से जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र


क्यों किया जाता है हरतालिका तीज व्रत, क्यों आप जानते हैं इस पर्व से जुड़ी ये रोचक कथा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?
Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार