
उज्जैन. पुरातन समय में हर घर में पंचांग होना बहुत जरूर माना जाता था क्योंकि उस समय हर काम शुभ मुहूर्त देखकर करने की परंपरा थी। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
15 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 september 2023)
15 सितंबर 2023, दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि सुबह 07.10 तक रहेगी। इसके बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन भी भाद्रपद अमावस्या के संबंधित स्नान-दान आदि किए जा सकते हैं। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:22 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
15 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - Sep 15 6:15 AM
चन्द्रास्त - Sep 15 6:50 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:46 PM
अमृत काल - 11:35 PM – 01:22 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM – 05:28 AM
15 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:24 PM – 4:56 PM
कुलिक - 7:48 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM और 12:46 PM – 01:35 PM
वर्ज्यम् - 12:54 PM – 02:41 PM
ये भी पढ़ें-
यज्ञ में आहुति देते समय ‘स्वाहा’ क्यों बोला जाता है?
हरतालिका तीज 2023 पर गलती से भी ना करें ये 5 काम
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।