
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। इस तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं, इसलिए इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि विशेष रूप से किए जाते हैं। भाद्रपद मास की अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या कहते हैं। इस बार ये तिथि 14 सितंबर, गुरुवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
14 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 september 2023)
14 सितंबर 2023, दिन गुरुवार को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इसे कुशग्रहणी अमावस्या कहा जाता है। इस तिथि पर पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि किए जाते हैं। गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे गद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 01:53 से 03:25 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा सिंह राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
14 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:28 PM
चन्द्रोदय - Sep 14 5:24 AM
चन्द्रास्त - Sep 14 6:21 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM – 12:46 PM
अमृत काल - 09:44 PM – 11:31 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM – 05:28 AM
14 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:16 AM – 7:48 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:51 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM – 11:09 AM और 03:13 PM – 04:02 PM
वर्ज्यम् - 12:54 PM – 02:41 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।