Aaj Ka Panchang 13 सितंबर 2023: आज करें मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें राहुकाल और यमगण्ड का समय

Published : Sep 13, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-13-Sept-2023

सार

13 सितंबर, बुधवार को मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:22 से 01:54 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है, इसे शिव चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 13 सितंबर, बुधवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

13 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 september 2023)
13 सितंबर 2023, दिन बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। बुधवार को मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:22 से 01:54 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

13 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Sep 13 4:33 AM
चन्द्रास्त - Sep 13 5:49 PM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल - 11:19 PM – 01:07 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM – 05:28 AM

13 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:47 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:51 AM – 12:22 PM
दुर्मुहूर्त - 11:58 AM – 12:47 PM
वर्ज्यम् - 10:58 AM – 12:46 PM



ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej Pujan Samgri: नोट कर लें हरतालिका तीज व्रत की पूजन सामग्री, भूल से भी कोई चीज छूट न जाए


Masik Shivratri 2023: कब किया जाएगा भाद्रपद मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज