
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौर मंडल में 9 ग्रह हैं, जो हमारे जीवन को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। ये ग्रह समय-समय पर राशि भी बदलते हैं। इस सौर मंडल का राजा सूर्य है। सूर्य एक राशि में अधिकतम 30 दिन तक रहता है, इसके बाद ये राशि क्रम में आगे बढ़ जाता है। (Surya Rashifal September 2023) खास बात ये है कि सूर्य कभी वक्री नहीं होता यानी टेढ़ी चाल नहीं चलता। 17 सितंबर को सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए किन राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा…
वृषभ राशि को करियर में मिलेगी सफलता
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को काफी फायदा होने वाला है। इस राशि के युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद भी मिल सकता है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। ससुराल पक्ष का सपोर्ट मिलेगा। कोई नई संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों के बैंक बैलैंस में वृद्धि होगी। अगर कहीं कोई पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। नौकरी औ बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। सेहत में भी पहले से सुधार होगा।
वृश्चिक राशि को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के जो लोग प्रमोशन के इंतजार में हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। पुराने इनवेस्टमेंट का फायदा इस समय हो सकता है। सरकारी लेन-देन या कारोबार में लगे लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से मान-सम्मान हासिल करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वालों का अटका हुआ पैसा मिलने से बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। खर्च कम होने से भी पैसा ज्यादा बचेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। कोई मंहगा उपहार भी ससुराल पक्ष से मिल सकता है। सूर्य की दृष्टि आपकी बचत में वृद्धि के शुभ संकेत भी दे रही है। नौकरी में स्थिति सामन्य रहेगी। युवाओं का रोजगार मिलेगा।
कौन हैं वो 8 लोग, जिन्हें जीवित रहते हुए भी मरा हुआ ही समझना चाहिए?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।