साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 सितंबर 2023: राजनेताओं से किसे होगा फायदा-किसकी बिगड़ेगी सेहत? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

september 2023 Weekly Horoscope: सितंबर 2023 का दूसरा सप्ताह 11 से 17 तारीख तक रहेगा। ये सप्ताह हिंदू पंचांग के भाद्रपद मास के अंतर्गत रहेगा। इस सप्ताह में बछ बारस, मासिक शिवरात्रि, कुशग्रहणी अमावस्या आदि व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। 

 

Manish Meharele | Published : Sep 9, 2023 9:14 AM IST

उज्जैन. सितंबर 2023 का दूसरा सप्ताह काफी खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह में कई बड़े व्रत त्योहार मनाए जाएंगे, इनमें से वामव द्वादशी, बछबारस, मासिक शिवरात्रि और कुशग्रहणी अमावस्या खास रहेगी। इस सप्ताह में चंद्रमा सहित कई ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन होगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह रिश्तेदारों के बीच अलगाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। जल्दबाजी के किए गए कामों से नुकसान होगा। राजनेताओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने का समय मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का यह अच्छा मौका है, इसलिए पुराने गिले-शिकवे छोड़ें और रिश्ते को मधुर बनाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा के दौरान परेशानी होगी। चापलूस लोगों से दूर रहने में ही भलाई है, नहीं तो कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है। बिजनेस में ग्रोथ होगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। व्यापार के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह क्रोध या जल्दबादी में में आकर कोई भी निर्णय न लें। परिवार में किसी नई शुरुआत से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थितियाँ आपको परेशानी में डाल सकती हैं। निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल बिजनेस से जुड़ी यात्रा करने से बचें। प्रेम संबंधों में कोई भी निर्णय बिना सोच-समझे न लें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं, ये सप्ताह नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए लिए परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। सेहत में सुधार होगा, लेकिन पैसा अधिक खर्च होने से टेंशन बढ़ सकती है। इस समय किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव रहेगा। संतान से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग आज बन रहे हैं। मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। सामाजिक और धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह भविष्य को लेकर मन में भय बना रहेगा। घर-परिवार के कामों में पैसा अधिक खर्च होगा। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। अस्थिर मन से आप लक्ष्य को पाने में असफल रहेंगे। पुरानी टेंशन दूर हो सकती है, लेकिन संतान पक्ष के कारण आपके मान-सम्मान में हानि के योग इस समय बन रहे हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह पुरानी बातें आपको परेशान करेंगी, उन्हें भूलकर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करें। महत्वपूर्ण रिश्तों में अहंकार रखना ठीक नहीं है। पारिवारिक दायित्वों को समय पर पूरा करने पर ध्यान दें। इस सप्ताह पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च संभव है। सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं, इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का शुभ फल मिलेगा। वर्क प्लेस पर विरोधियों की गतिविधि से सावधान रहें, आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र हो सकता है। प्रेम संबंध में नई शुरुआत से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक यात्रा से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ घूमने फिरने का मजा ले सकेंगे।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण पेरशानी का कारण कारण बन सकता है। आलस्य के कोई कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। परिवार वालों की बातों का बुरा न मानें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और तनाव भी कम होगा। प्रेम संबंध में आप अकेलापन महसूस करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं, इस सप्ताह प्रेम संबंधों में रोमांस की शुरुआत होगी। सेहत में सुधार हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से सम्मान न मिलने से मन उदास रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य त्यागें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बन रही है और निवेश से शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रियजनों की उपस्थिति में शांति और ख़ुशी महसूस होगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी आलोचना होगी और रिश्तेदारों से विवाद होने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में अच्छा-खासा लाभ मिलेगा। किसी जरूरी काम के चलते घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन पूरे उत्साह के साथ कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहेगा। सेहत से जुड़ी मामले ठीक रहेंगे, लेकिन पैसा खर्च होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकात है। यह समय यात्रा के लिए अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंधों में व्यापक दृष्टिकोण जीवन में खुशियाँ ला सकता है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा, जिससे अचानक नुकसान हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। हर फैसला सोच-समझकर करें।


ये भी पढ़ें-

G20 Summit: अपनी टेबल पर किस देवता की मूर्ति रखते हैं ब्रिटिश PM सुनक!


G20 Summit: क्या है 'वसुधैव कुटुम्बकम', ये किस ग्रंथ से लिया गया है?


Aja Ekadashi 2023 Date: 4 शुभ योगों में किया जाएगा अजा एकादशी व्रत, जानें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

EVM पर एलन मस्क ने ऐसा क्या कह दिया जो मचा बवाल| Elon Musk
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज
Pauri Garhwal Accident News: Uttarakhand में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा, खाई में गिरी टैक्सी
सिक्किम में जारी कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन ने सब किया तबाह, लाचुंग में दिखा ऐसा हाल
Jyotiraditya Scindia ने मंच से जमकर की मध्य प्रदेश सीएम Mohan Yadav की तारीफ, सुनिए क्या कहा