
उज्जैन. राहु का नाम सुनते ही लोगों के मन में बुरे विचार आने लगते हैं। (Rahu Transit 2023) धर्म ग्रंथों में इसे राक्षस के रूप में दिखाया गया है, वहीं ज्योतिष शास्त्र में इसे छाया ग्रह कहा गया है। राहु लगभग 18 महीने तक एक राशि में रहता है, इसके बाद ये पीछे की ओर गति करता है। वर्तमान में ये ग्रह मेष राशि में गुरु ग्रह के साथ स्थित है, जिससे गुरु चांडाल नाम का अशुभ योग बन रहा है। ये ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को मेष से निकलकर मीन राशि में आ जाएगा। राहु के राशि बदलने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
मेष राशि को होगा फायदा
राहु के राशि बदलने से इस राशि में बन रहा है चांडाल योग समाप्त हो जाएगा, जिससे इस राशि वालों को बिगड़े काम बनने लगेंगे। पैसों से जुड़े कामों में गति आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। सेहत से जुड़े मामलों में सुधार होने लगेगा। इस राशि वालों को गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर लौट आएगी।
कर्क वालों को होगा धन लाभ
राहु के राशि बदलने से कर्क राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। अगर ये सचेत रहे तो बिजनेस में कोई बड़ी डील इनके हाथ लग सकती है। राहु का शुभ प्रभाव नौकरी में भी इनके साथ रहेगा। अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। बैंक बैलेंस में बढोत्तरी होगी। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। लव लाइफ की परेशानियां भी दूर होंगी।
सिंह वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
राहु के राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा फायदा सिंह राशि वालों को मिलता नजर आ रहा है। इस राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ, सभी में सक्सेस मिलेगी। संतान और पत्नी से सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। हर तरह के टेंशन से मुक्ति मिलेगी। ये जिस काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफल रहेंगे।
मीन राशि को मिलेगी संपत्ति
इस राशि के लोगों के संपत्ति के मामले अटके हुए हैं तो उसमें इन्हें सफलता मिल सकती है। कोई नई संपत्ति या वाहन भी ये लोग खरीद सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। ससुराल पक्ष से फायदा मिलता नजर आ रहा है। सेहत और लव लाइफ भी ठीक रहेगी। इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होगा।
ये भी पढ़ें-
सांवली लड़कियां दिल से निभाती हैं हर रिश्ता, कैसी होती है मैरिड लाइफ?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।