Aaj Ka Panchang 8 सितंबर 2023: गोगा नवमी आज, जानें किस नक्षत्र के संयोग से कौन-सा योग बनेगा?

Published : Sep 08, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-8-Sept-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 8 सितंबर, शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:52 से दोपहर 12:24 तक रहेगा। 

उज्जैन. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को गोगा नवमी का पर्व मनाया जाता है। गोगादेव राजस्थान के लोकदेवताओं में से एक हैं। भारत में अनेक स्थानों पर इनके अनुयायी गोगा नवमी पर जुलूस निकालते हैं। इस मौके पर राजस्थान के गोगामेढ़ी स्थान पर विशाल मेला भी लगता है, जहां लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

8 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 september 2023)
8 सितंबर 2023, दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 05.30 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 12.09 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:52 से दोपहर 12:24 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

8 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Sep 08 12:04 AM
चन्द्रास्त - Sep 08 2:19 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM – 12:49 PM
अमृत काल - 03:29 AM – 05:14 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:38 AM – 05:26 AM

8 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:29 PM – 5:01 PM
कुलिक - 7:47 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM और 12:49 PM – 01:38 PM
वर्ज्यम् - 09:21 PM – 11:06 PM


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज