
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का 7 सितंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। मथुरा, वृंदावन और द्वारिक आदि स्थानों पर इस पर्व की सबसे ज्यादा धूम रहेगी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
7 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 september 2023)
7 सितंबर 2023, दिन गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 04.14 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। वैष्णव परंपरा को मानने वाले इस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र सुबह 10.25 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 01:57 से 03:30 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
7 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Sep 08 12:04 AM
चन्द्रास्त - Sep 07 1:23 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM – 12:49 PM
अमृत काल - 07:04 AM – 08:44 AM और 02:43 AM – 04:26 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:38 AM – 05:26 AM
7 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:14 AM – 7:47 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:52 AM
दुर्मुहूर्त - 10:21 AM – 11:10 AM और 03:17 PM – 04:07 PM
वर्ज्यम् - 04:25 PM – 06:08 PM
Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में बार-बार क्यों डालते हैं भगवान की प्रतिमा के आगे पर्दा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।