Aaj Ka Panchang 6 सितंबर 2023: स्मार्त जन्माष्टमी आज, जानें कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इस दिन?

Published : Sep 06, 2023, 05:00 AM ISTUpdated : Sep 06, 2023, 08:24 AM IST
Panchang-6-Sept-2023

सार

6 सितंबर, बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:25 से 01:58 तक रहेगा। 

उज्जैन. हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। स्मार्त परंपरा के अनुसार, ये पर्व 6 सितंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 september 2023)
6 सितंबर 2023, दिन बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 03.38 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। स्मार्त परंपरा को मानने वाले इस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। बुधवार को कृत्तिका नक्षत्र सुबह 09:20 तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:25 से 01:58 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

6 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Sep 06 11:15 PM
चन्द्रास्त - Sep 06 12:24 PM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल - 06:54 AM – 08:31 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:38 AM – 05:26 AM

6 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:46 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:52 AM – 12:25 PM
दुर्मुहूर्त - 12:00 PM – 12:50 PM
वर्ज्यम् - 02:03 AM – 03:43 AM


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2023: कृष्ण प्रतिमाओं के सीने पर क्यों बनाया जाता है ये खास निशान, क्या जानते हैं आप?


Janmashtami 2023 Date: स्मार्त 6 और वैष्णव 7 सितंबर को मनाएंगे जन्माष्टमी, जानें इन दोनों में से आप कौन हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज