
उज्जैन. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इसे हरछठ भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर शेषनाग ने श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के रूप में अवतार लिया था। इसलिए इस दिन भगवान बलराम की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
5 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 september 2023)
5 सितंबर 2023, दिन मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 03.46 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन हलषष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इसे हरछठ भी कहते हैं। मंगलवार को भरणी नक्षत्र सुबह 09.00 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर, व्याघात और हर्षण नाम के 4 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 03:31 से 05:04 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
5 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Sep 05 10:29 PM
चन्द्रास्त - Sep 06 12:24 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM – 12:50 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 AM – 05:25 AM
5 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:52 AM
कुलिक - 12:25 PM – 1:58 PM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM, 11:16 PM – 12:02 AM
वर्ज्यम् - 09:10 PM – 10:47 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।