साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 सितंबर 2023: किसे होगा बिजनेस में फायदा-किसकी बिगड़ेगी सेहत? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

september 2023 Weekly Horoscope: सितंबर 2023 का पहला सप्ताह 3 से 10 तारीख तक रहेगा। ये सप्ताह हिंदू पंचांग के भाद्रपद मास के अंतर्गत रहेगा। इस सप्ताह में कई बड़े विशेष त्योहार भी मनाए जाएंगे। साथ ही कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 3, 2023 3:38 AM IST

उज्जैन. सितंबर 2023 का पहला काफी खास रहेगा क्योंकि सप्ताह में कई बड़े व्रत त्योहार मनाए जाएंगे, इनमें से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रमुख है। ये पर्व 6 व 7 सितंबर को यानी 2 दिन मनाया जाएगा। इस सप्ताह में गुरु सहित कई ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन होगा। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य का राजयोग बना रहेगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह बुजुर्गों के अनुभव से आपको लाभ मिलेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आलस्य में समय बर्बाद करने से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से रिश्ते मजबूत होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल रहेंगे। आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी।

Latest Videos

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं। कुछ छोटी-मोटी असफलताओं से मन विचलित हो सकता है, लेकिन ये थोड़े ही समय के लिए होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह करियर के लिहाज से ठीक रहेगा। कारोबार के विस्तार से खुशी मिलेगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह पुराने निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ने के संकेत हैं। करियर में सराहना मिलेगी। सावधान रहें कि कुछ लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। इस सप्ताह व्यापार में कई लाभ देखने को मिलेंगे। बुजुर्गों से लाभ का अवसर प्राप्त होगा और प्रेम बढ़ेगा। कोई पुराना उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। लोगों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। बड़ों से घनिष्ठता बढ़ेगी। कारोबार को चमकाने के कई मौके मिलेंगे, लापरवाही के कारण आप इसका फायदा आप नहीं ले पाएंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। इस राशि वालों की पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह भाई के अजीब व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य नुकसान पहुंचा सकता है। संतान के किसी व्यवहार से कष्ट होगा। व्यापार में लाभ की नई संभावनाएं सामने आएंगी। घर में अच्छा माहौल रहेगा। दान-पुण्य से धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सेहत को लेकर हल्की-फुल्की परेशानी बनी रहेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सही रास्ता ही जीत की ओर ले जाएगा। नए विचारों की सराहना होगी। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियां दूर होंगी। विरोधी अपने ही खेल में मात खाएंगे। इस सप्ताह आपके कुछ उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ काम बिना सोचे-समझे किए जा सकते हैं, बाद में आपको इन कामों पर पछतावा होगा। लक्ष्य की प्राप्ति होगी या अनुभव का अनोखा उपहार मिलेगा। वाणी और बुद्धि का विकास होगा। आय के नए रास्ते बनेंगे। इस दौरान नौकरी को लेकर किसी बड़े मौके की तलाश पूरी होगी। लव लाइफ ठीक रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह पुराने निवेश का फायदा आपको मिल सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क फायदा दिलाने वाला होगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। कोई पुराना रिश्ता फिर से बन सकता है। किसी भी मामले में आप तुरंत प्रतिक्रिया न करें और अनावश्यक घमंड दिखाने से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह परोपकार और सेवा कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। कमर या पीठ में दर्द हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग सभी मतभेदों को दूर कर देगा। सेहत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह खर्चे अधिक रहेंगे, जिसके कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। अचल संपत्ति का आनंद लेंगे। नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह किसी की सलाह आपको बड़ा फायदा पहुंचा सकती है। पैरों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या बनी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम और समझदारी से आपको लाभ होगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से बचें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। मन की कोई इच्छा जो काफी समय से अटकी हुई है, वो पूरी हो सकती है। धन लाभ के योग भी इस सप्ताह बन रहे हैं। जो भी फैसले लें, उस पर परिजनों से जरूर चर्चा करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप किसी शुभ कार्य की योजना बना सकते हैं। निगेटिव समाचार सुनकर मन चिंतित हो सकता है। इस सप्ताह आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। सेहत में कई बार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में दान-पुण्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी।


ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2023 Date: दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में कब करें गणेश प्रतिमा की स्थापना? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त


Janmashtami 2023 Date & Shubh Muhurat: 2 दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें दोनों दिनों के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Maharashtra: दलित के किचन Rahul Gandhi ने पकाया खाना, क्या खाकर हो गए परेशान?
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
Iran-Israel War: ईरान का टॉप मिलिट्री कमांडर लापता! क्या इजरायल ने इस्माइल कानी को भी कर दिया ढेर?
विटामिए ए की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, कैसे करें बचाव #Shorts
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर