Aaj Ka Panchang 11 सितंबर 2023: आज करें बछ बारस का व्रत, जानें कौन-सौन से शुभ योग बनेंगे?

Published : Sep 11, 2023, 05:00 AM IST
11 September 2023  Panchang

सार

11 सितंबर, सोमवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से प्रजापति और आश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 07:47 से 09:19 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही पवित्र माना गया है। कई व्रत-त्योहारों के दौरान गाय की पूजा करने का विधान है। बछ बारस भी इन त्योहारों में से एक है। ये व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर किया जाता है। इस बार ये व्रत 11 सितंबर, सोमवार को किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

11 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 september 2023)
11 सितंबर 2023, दिन सोमवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बछ बारस का व्रत किया जाएगा, इसे गोवत्स द्वादशी भी कहते हैं। सोमवार को पुष्य नक्षत्र रात 8 बजे तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से प्रजापति और आश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 07:47 से 09:19 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

11 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Sep 11 2:46 AM
चन्द्रास्त - Sep 11 4:39 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM
अमृत काल - 12:50 PM – 02:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

11 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:51 AM – 12:23 PM
कुलिक - 1:55 PM – 3:27 PM
दुर्मुहूर्त - 12:48 PM – 01:37 PM और 03:15 PM – 04:04 PM
वर्ज्यम् - 10:25 AM – 12:13 PM


ये भी पढ़ें-

Bach Baras 2023 Date: कब है बछबारस, क्यों किया जाता है ये व्रत? जानें सही डेट पूजा विधि व शुभ मुहूर्त


Kushgrahani Amavasya 2023: 2 दिन रहेगी भाद्रपद मास की अमावस्या, कब करें श्राद्ध और पिंडदान?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज