
G धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है, इसे प्रदोष व्रत कहते हैं। ये व्रत अलग-अलग वारों के साथ मिलकर कईं शुभ योग बनाता है। इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 सितंबर, मंगलवार को है। मंगलवार को प्रदोष तिथि होने से ये मंगल प्रदोष कहलाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
12 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 september 2023)
12 सितंबर 2023, दिन मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मंगल प्रदोष का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे आनंद का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 3 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 03:26 से शाम 04:58 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
12 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - Sep 12 3:40 AM
चन्द्रास्त - Sep 12 5:16 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM – 12:47 PM
अमृत काल - 09:13 PM – 11:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM
12 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:51 AM
कुलिक - 12:23 PM – 1:54 PM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM और 11:12 PM – 11:59 PM
वर्ज्यम् - 12:31 PM – 02:19 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।