Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: अमृत-सर्वार्थसिद्धि शुभ योग से किसे होगा फायदा? यहां पढ़ें राशिफल

Published : Dec 02, 2025, 05:00 AM IST
 Aaj Ka Rashifal 2 December 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: 2 दिसंबर, मंगलवार को वरियान, परिघ, अमृत, मूसल, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

2 December 2025 Ka Rashifal: 2 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले के अटके काम पूरे होंगे, स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। वृष राशि वाले दूसरों को सलाह न दें, इनकी लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी। मिथुन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है, सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। कर्क राशि वाले को कोई हर्ट कर सकता है, बिजनेस में लाभ होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal December 2025: साल के अंतिम महीने में किसे मिलेगा लव पार्टनर-कौन जाएगा विदेश?

मेष राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपको बिजनेस में दोस्तों की मदद लेनी पड़ेगी।। अटके काम में गति आएगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई में पहले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: मगंल-बुध और गुरु बदलेंगे राशि, कैसा बीतेगा दिसंबर का पहला सप्ताह? पढ़ें राशिफल

वृषभ राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

वर्क प्लेस पर किसी से कहासुनी संभव है जिससे आपके उत्साह में कमी रहेगी। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। धैर्य और संयम से अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। दूसरों को सलाह देने से बचें।

मिथुन राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। संतान के विवाह में अगर कोई बाधा आ रही है तो वह दूर हो सकती है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपको विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कर्क राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों के परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई हो सकती है। नौकरी में आपका प्रर्दशन काफी संतोषजनक रहेगा। मंहगी शॉपिंग भी आज कर सकते हैं। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिनजेस से लाभ होगा। कोई आपको हर्ट सकता है।

सिंह राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। सामाजिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा, यहां आपकी प्रशंसा भी होगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है, खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं। इनके अधीन काम करने वाले लोग नाराज हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। कुछ शुभ काम किसी वजह से टल सकता है। दिन ठीक नहीं रहेगा।

तुला राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों की बची हुई इच्छा पूरी हो सकती है। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। ऐशो-आराम में दिन बीतेगा। बिजनेस-नौकरी में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग गले के रोग से परेशान रहेंगे। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें नहीं तो किसी से पैसा उधार लेने पड़ सकता है। कोई आपकी शिकायत अधिकारी से कर सकता है। खोज संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपके ऊपर काम का बहुत बोझ रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। लोग आपको बातों को मजाक में ले सकते हैं। विद्वान लोगों से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं। शाम को दोस्तों के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।

मकर राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

नए कामों में सफलता मिलने में देरी हो सकीत है। आपको अपने ही लोगों पर किसी बात का शक हो सकता है। पैसों की तंगी के कारण कोई काम अटक सकता है। स्टूडेंट्स आलस्य के चलते अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएंगे। सेहत भी ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार में आपका वर्चस्व बना रहेगा। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। संतान सुख मिलेगा।

मीन राशिफल 2 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस में नए संपर्कों से लाभ होगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं, यही आपके लिए अच्छा है। घर में मेहमानों के आने से खुशी होगी। आपके व्यवहार से बहुत से लोग प्रभावित हो सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। मनोरंजन में भी समय बीतेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज