
20 December 2025 Ka Rashifal: 20 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, कानूनी मामलों से दूर रहें। मिथुन राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, ये दूसरों से उम्मीद न रखें। कर्क राशि वाले खरीदी करेंगे, इन्हें पेट के रोग हो सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Rashifal 2026: 1 जनवरी को दुर्लभ संयोग में शुरू होगा नया साल, जानें किसका चमकेगा भाग्य-कौन बनेगा मालामाल?
आज आपका डेली रुटिन संतुलित रहेगा। घर का वातावरण आपके अनुकूल होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। पैतृक बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। संतान सुख मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
2026 में इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 18 साल बाद सूर्य-राहु का अशुभ योग
कानूनी मामलों के चक्कर में फंस सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। आलस्य के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। जरूरी काम होंगे लेकिन इसमें समय लगेगा। परिजनों की सलाह लेकर ही कोई नया काम शुरू करना चाहिए।
आपकी सेहत आज बहुत ही शानदार रहेगी। किसी रिश्तेदार से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिेलगी। मन में आज विचारों का अधिकता रहेगी, ये स्थिति ठीक नहीं है। दूसरों से किसी तरह की कोई उम्मीद न रखें। लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।
बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। भोजन में सावधानी बरतें नहीं तो पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। क्रिएटिव कामों में आपकी रुचि रहेगी। घर के लिए खरीदी करने का मौका मिलेगा।
सही योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास सफल होगा। दूसरों के भरोसे कोई न काम न करें नहीं तो ये काम अटक सकता है। किसी के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना मन में रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
आज आपको लाइफ पार्टनर से उपहार मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामले अटक सकते हैं। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। किसी भी मामले में जिद न करें। लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।
सेहत पहसे से ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विदेश में काम रहे लोगों को लाभ होगा। लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
फाइनेंस संबंधी काम करने वालों के लिए दिन शुभ है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। आप अपने परेशानी दोस्तों के साथ शेयर करेंगे जिससे उचित मार्गदर्शन मिलेगा। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीतेगा। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी।
आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में आपकी स्थिति बहुत खास रहेगी। घरेलू खर्च में कमी आने से राहत की सांस लेंगे। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें प्रसिद्धि मिल सकती है। पुराने विवादों का अंत होगा।
मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल मची रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर के योग आज बन सकते हैं। महिलाएं सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें।
इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस विस्तार की योजनाओं पर आपका ध्यान अधिक रहेगा। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी।
छोटे स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। नौकरी में काम पूरे करने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। घर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।