Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: 5 शुभ-अशुभ योग किसकी लाइफ पर कैसा डालेंगे असर? जानें राशिफल से

Published : Nov 21, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_21-November-2025

सार

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: 21 नवंबर, शुक्रवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, राक्षस, चर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

21 November 2025 Ka Rashifal: 21 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी, सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले बड़ी डील करेंगे, अटके काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वाले दूसरों की सलाह न मानें, नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी। कर्क राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं, क्रोध में कोई निर्णय न लें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को ही धर्म ध्वज की स्थापना क्यों?

मेष राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग आज अपना काम बहुत ही ईमानदारी और एकाग्रता से करेंगे, जिससे इन्हें जल्दी ही सफलता भी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़ें-
कितना लंबा-चौड़ा और वजनदार है अयोध्या राम मंदिर पर लगने वाला ध्वज?

वृषभ राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। नौकरी में दौड़ भाग ज्यादा रहेगी। पहले से अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पिता की सहायता करके खुशी महसूस होगी। थोड़ा समय एकांत में बिताने का मौका भी मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। ऑनलाइन शॉपिंग से बड़ा फायदा हो सकता है। वर्क प्लेस पर आप अपना काम बहुत ही आसानी से कर सकेंगे, अन्य लोगों का सहयोग भी आपको मिलेगा। दूसरों की सलाह बिना सोचे-समझे न मानें।

कर्क राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, इन्हें पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों में नोंक-झोंक संभव है। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें।

सिंह राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट करना शुभ रहेगा, इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। नए काम की शुरूआत आज कर सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों का प्रमोशन संभव है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

कन्या राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि की महिलाएं खरीदी करते समय सावधान रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पेट से संबंधित रोग जैसे गैस और कब्ज परेशान करेंगे, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। संतान की सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

नौकरी और बिजनेस में आपके काम की तारीफ होगी। पुरानी समस्याओं का हल आज हो सकता है। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपको फायदा पहुंचा सकता है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। मेहमानों के आने में घर में खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप किसी से भी झूठ न बोलें, नहीं तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। पैरों में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहेगी। कोई बड़ी लापरवाही आपके लिए गले की हड्डी बन सकती है। घरेलू सामान की खरीदी करते समय सावधान और सतर्क रहें।

धनु राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी।

मकर राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस में तेजी से फायदा होगा। किसी जरूरी काम में काफी पैसा खर्च हो सकता है। कला के क्षेत्र में आपकी रूचि अधिक रहेगी। रूके हुए काम फिर से पूरे हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आज आपके स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी।

कुंभ राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा। स्टूडेंट्स के सामने छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। नौकरी में अचानक ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।

मीन राशिफल 21 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

आज परिवार में किसी से आपका विवाद हो सकता है। गैरकानूनी कामों से धन कमाने की सोचेंगे तो पुलिस के मामले में उलझ सकते हैं। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा के दौरान परेशानी का अनुभव होगा। सेहत का भी खास ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि