
19 November 2025 Ka Rashifal: 19 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों का मूड खराब रहेगा, मन विचलित हो सकता है। वृषभ राशि वाले कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इनकी लव लाइफ ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, ये पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कर्क राशि वाले को धन लाभ होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोगों का मूड आज खराब रहेगा। किसी से विवाद होने की संभावना है। पेट से जुड़े रोग जैसे गैस या बदहजमी हो कती है। धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार की किसी बात को लेकर मन विचलित हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं। युवाओं को अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। रिस्क वाला कोई भी काम करने से बचना होगा।
इस राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे ये दुखी रहेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनकर टेंशन बढ़ सकती है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।
इस राशि के लोगों को उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग कमीशन का काम करते हैं, उन्हें बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
इस राशि के लोगों की सेहत खराब हो सकती है, ये अपने खान-पान का ध्यान रखें। मन में भविष्य की चिंता सताएगी। अगर किसी यात्रा पर जाने का योग बने तो आज भूलकर भी न जाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भी जाने से बचें नहीं तो कुछ अनहोनी हो सकती है।
घर में किसी की सेहत खराब हो सकती है। लोग आपसे किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह लेने आएंगे। अटके हुए काम पूरे होने से तनाव कम होगा। पुराने से मिलना आपके लिए खुशी का कारण बन सकता है। वर्क प्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंग। माता-पिता का सहयोग मिलने से नया काम शुरू कर सकते हैं। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों को अपने प्रयासों से मनचाही सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर कोई कर्ज है तो वह आज चुकता कर सकते हैं। बिना मांगे किसी को कोई राय न दें। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
इस राशि के लोग आजद बोरियत महसूस करेंगे। इनका दिन सुस्ती भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। गलत लोगों की संगति इनके लिए चिंता का कारण बन सकती है। पैसों के लेन-देन में नुकसान होगा। सेहत का खास ध्यान रखें।
इस राशि के लोग नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में काम का अधिक दवाब रहेगा। बिजनेस में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों को ससुराल से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की भी संभावना है। सरकारी नियमों का पालन करें नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ भी पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग सेहत का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहेंगे। लोग आपके बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा करेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।