MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Kumbh Rashifal 2026: राशि चक्र की 11वीं राशि है मकर। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि का चिह्न मटका है। जिन लोगों का नाम गू, गे, गो, दा, सा, सी, सू,से, सो अक्षर से शुरू होता है, वे कुंभ राशि के होते हैं।

7 Min read
Manish Meharele
Published : Nov 11 2025, 06:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
कुंभ राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Aquarius Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि वर्ष 2026 कुंभ राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। कुछ क्षेत्रों में मिले-जुले फल मिलेंगे। सेहत के लिहाज से साल अच्छा नहीं है, कोई बड़ा रोग हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ मामलों में विरोधी आपसे आगे निकल सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करते समय सावधानी रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार की मदद की उम्मीद न करें। भाइयों के साथ संपत्ति संबंधी विवाद बड़ी मुश्किल से सुलझेंगे। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…


ये भी पढ़ें-
Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Aquarius January 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Aquarius January 2026)

इस महीने आप खान-पान का विशेष ध्यान रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। कोई गुप्त बात सामने आने से आपकी इमेज पर इसका बुरा असर होगा। महिलाओं के लिए ये समय अनुकूल है, वर्किंग वूमन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मकान मालिक-किरायेदार में विवाद संभल है। संपत्ति के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। कोई अज्ञात भय आपको परेशान करेगा। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। पैसों के हिसाब-किताब में कोई गलती हो सकती है। तनाव के कारण नींद की कमी रहेगी।


ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

313
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Aquarius February 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Aquarius February 2026)

इस महीने विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिसके कारण आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। महिलाओं को भी सावधान रहना होगा। घर की सुरक्षा में कोई चूक न करें। आय में वृद्धि जारी रहेगी। महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रोगों में सुधार होगा और वर्क प्लेस पर चल रहे विवाद समाप्त होंगे। किसी भी कागज पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। संतान से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी।

413
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Aquarius March 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Aquarius March 2026)

इस महीने संतान पक्ष से सुख और शांति मिलेगी। किसी भी प्रकार का कोई विवाद या तनाव नहीं होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। परिवार से आपको हर प्रकार का सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी के लिए महीना अच्छा रहेगा। आपकी इमेज पहले से और बेहतर बनेगी। इस महीने आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

513
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Aquarius April 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Aquarius April 2026)

इस राशि के लोगों को संपत्ति से फायदा होगा। जीवनसाथी से भी सुख मिलेगा। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा और पुराने दोस्तों से मुलाक़ात हो सकती है। कोई चौंकाने वाली खुशखबरी भी इस महीने आपको मिल सकती है। बिनेजस में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। तनाव के कारण सिरदर्द या सुस्ती बनी रह सकती है। संतान को लेकर किसी बात की चिंता रहेगी। शादी-समारोहों में जाने का मौका मिलेगा।

613
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Aquarius May 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Aquarius May 2026)

इस महीने धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी विषय पर मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। इस महीने आपका मन नया घर या वाहन खरीदने का करेगा। रकारी कामों में गति आएगी। पैसा खर्च करने में जल्दबाजी करना भारी पड़ेगा। नौकरी में आपका काम ही आपको पहचान दिलाएगा। व्यापार में थोड़ी मंदी के संकेत हैं। स्वास्थ्य के लिए समय सही है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है लेकिन थोड़े ही समय में ये स्थिति अनुकूल हो जाएगी। व्यापार के लिए नए संपर्क बनाने होंगे। निवेश अच्छा रहने की संभावना है।

713
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Aquarius June 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Aquarius June 2026)

इस महीने आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी चाहने वालों को सफलता मिल सकती है। छात्रों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश में सावधानी बरतने का समय है। जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। कोई पुराना सौदा पूरा हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

813
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Aquarius July 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Aquarius July 2026)

इस राशि के लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। किसी वजह से क्रोध की अधिकता हो सकती है। वाहनों में समस्या आ सकती है। परिवार के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। बिजनेस में नए कार्य की योजनाएं बनेंगी और पिता का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष भी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी आपकी समस्या को समझेंगे और सहयोग करेंगे। आपके रिश्ते में समर्पण की भावना बढ़ेगी। इस महीने आपको नई नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है।

913
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Aquarius August 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Aquarius August 2026)

इस महीने माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने से खुशियां मिलेंगी। युवा वर्ग खुश रहेगा। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। आप सभी को संतुष्ट रखने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में मनचाहे पद पर पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस के लिए यह महीना औसत रह सकता है। अधिकांश समय बीमारियों से मुक्त रहेंगे। महीने के मध्य में सर्दी-जुकाम या बुखार जैसी बीमारियाँ होने की संभावना है। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद है।

1013
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Aquarius September 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Aquarius September 2026)

इस समय आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। कानूनी पचड़े में फंसने की संभावना है। कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं। मित्रों से सहयोग में कमी रहेगी। अचल संपत्ति को लेकर भाइयों से नोंक-झोंक संभव है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। महीने में आपको कोई अच्छी सूचना मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा में कुछ हानि हो सकती है। नौकरी के लिए समय ठीक है। स्वास्थ्य के मामलों में लापरवाही न बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। किसी काम के प्रति आपकी अरूचि रहेगी।

1113
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Aquarius October 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Aquarius October 2026)

इस महीने आप छुट्टियां मनाने बाहर जा सकते हैं। संतान का सहयोग मिलेगा और आमदनी भी अच्छी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी भागीदारी संभव है। बिजनेस में आप क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति होगी। मन से निराशा का भाव दूर होगा। काम करने की इच्छा जागृत होगी। जीवनसाथी से सुखद सूचना मिल सकती है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए व्यवसाय में नए अवसरों को जन्म देगी। पैरों में दर्द हो सकता है। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

1213
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Aquarius November 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Aquarius November 2026)

इस महीने विरोधियों पर विजय मिलेगी। बिजनेस की योजनाएँ सफल होंगी और प्रभाव में वृद्धि होगी। समस्याओं का समाधान होगा और सहायता भी प्राप्त होगी। टैक्स से जुड़ी कोई छोटी-मोटी परेशानी सामने आ सकती है। संतान से सुख मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। विवादों को तूल देने से बचना होगा। नौकरी में काम समय पर पूरे होंगे। व्यवसाय में आपके लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा है। केवल दमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है।

1313
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Aquarius December 2026)
Image Credit : Gemini AI

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Aquarius December 2026)

इस महीने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार में वैचारिक तनाव रह सकता है। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। किसी पार्टी आदि में जाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आपको कोई अच्छा अनुभव मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जोड़ों में दर्द रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। नए दोस्त भी बन सकते हैं।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved