Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
Makar Rashifal 2026: राशि चक्र की दसवीं राशि है मकर। इस राशि के स्वामी शनिदेव यानी शनि ग्रह है। इस राशि का चिह्न बकरी है। जिन लोगों का नाम भो, जा, जी, खी, खु, खे, खो, गा और गी अक्षर से शुरू होता है, वे मकर राशि के होते हैं।

मकर राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Capricorn Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि साल 2026 आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा, कोई बड़ा रोग इस साल आपको हो सकता है। इसके इलाज में पैसा भी काफी खर्च होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आता रहेगा। पैसा आएगा तो सही लेकिन टिकेगा नहीं। युवाओं को नौकरी में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो सकती है। बिजनेस को वापस पटरी पर लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करनी होगी। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…
ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Capricorn January 2026)
साल का पहला महीना इस राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है तो पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करें नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। महीने के अंत में कोई धन लाभ होगा। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा होने से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। किसी अनचाही यात्रा का योग बन रहा है। पुरानी बीमारी इस महीने आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें-
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Capricorn February 2026)
इस महीने की शुरुआत ठीक रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी योजना सफल होती नजर आ रही है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। कोई अनजाना डर आपको परेशान करेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से अच्छा लगेगा। एक्सट्रा इनकम के मौके बार-बार मिलेंगे। महीने के अंत में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Capricorn March 2026)
इस महीने परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। नए लोगों से रिश्तेदारी या दोस्ती होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। इनकम में सुधार होगा या अन्य तरीकों से भी धन लाभ होने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी होगी। गाड़ियों, मशीनरी आदि पर खर्च बढ़ सकता है। आप नई गाड़ी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। बिज़नेस में इनकम अच्छी होगी। कुछ फायदेमंद डील मिलने के चांस बन रहे हैं। हेल्थ हर तरह से अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी छोटे-मोटे इन्फेक्शन का योग बन रहा है।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Capricorn April 2026)
इस महीने अविवाहितों के लिए शादी के प्रपोजल आ सकते हैं। स्थायी संपत्ति से फायदा होगा। खर्च आपके कंट्रोल में रहेंगे। धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इनकम काफी बेहतर रहेगी। महीने के मध्य में गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। इससे कानूनी मामलों में अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। नेगेटिव चीजें हावी हो सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से अच्छा सपोर्ट मिलेगा। महीने के आखिर में बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आने से खुशी होगी।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Capricorn May 2026)
इस महीने परिवार के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। इनकम बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी, और आपको सपोर्ट भी मिलेगा। लवर्स के लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है, प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। महीने के शुरुआती दिन बिजनेस के लिए तनाव भरे हो सकते हैं। कुछ ज़रूरी डील्स को लेकर विवाद हो सकता है। किसी भी रिस्की प्लान या डील में न पड़ें। कानूनी विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। कोई स्ट्रेस आपकी नींद में खलल डाल सकता है। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Capricorn June 2026)
इस महीने पड़ोसियों से थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। माता-पिता से आर्थिक मदद मिलने से जरूरी काम निपट सकते हैं। बच्चों की तरफ से आप संतुष्ट रहेंगे। कोई गाड़ी या मशीनरी खरीदने पर विचार कर सकते हैं। कानूनी मामलों में रुकावटें खत्म होंगी। इनकम अच्छी रहेगी, और परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में अगर कोई गलतफहमी है, तो वह इस महीने सुलझ जाएगी। नौकरी में मैनेजमेंट आपसे खुश रहेगा। बिज़नेस के लिए समय अच्छा रहेगा। एक्सरसाइज करने से फिजिकली हेल्दी और बेहतर महसूस करेंगे।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Capricorn July 2026)
इस महीने रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। वर्क प्लेस पर तालमेल बना रहेगा। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। किसी को भी बयाना या एडवांस देने से पहले पेपरवर्क पूरा कर लें। कर्ज से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कोई समस्या नहीं आएगी। महीने के अंत में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोई रिस्क वाला काम न करें। संतान पर नजर रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Capricorn August 2026)
इस राशि के लोग आलस्य के कारण कोई बड़ा मौका गंवा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। युवाओं को नया काम मिलेगा और दूसरी सफलताएं भी मिलेंगी। परिवार में किसी बात को लेकतर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर उथल-पुथल रहेगी यानी कोई भी काम ठीक तरीके से नहीं हो पाएगा। आप अनावश्यक चीजों में उलझकर समय खराब करेंगे। लवर्स के लिए भी समय अच्छा है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को सरप्राइज दे सकते हैं। इस महीने आप नौकरी छोड़ने के बारे में भी सोच सकते हैं।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Capricorn September 2026)
इस महीने आप गलत काम करके अपना समय बर्बाद करेंगे, जिसका नुकसान आपको भविष्य में होगा। विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में कोई रिस्क न लें। अगर कोई कानूनी विवाद है तो उससे बचने की कोशिश करें। इनकम अच्छी रहेगी, लेकिन अनजान डर भी परेशान करता रहेगा। पार्टनर से किसी मुद्दे पर असहमति हो सकती है। नौकरी में ज़िम्मेदारियों से भागने का मन करेगा। किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा। संतान पक्ष को बड़ी सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Capricorn October 2026)
इस महीने मेहमानों का आना-जाना बढ़ सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस से जुड़े आपके प्लान सफल होंगे। वर्क प्लेस पर माहौल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में समय अच्छा रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। महीने के मध्य में ससुराल पक्ष में किसी से झगड़ा हो सकता है। महीने के अंत में लवर्स को सावधान रहने का समय है। जॉब में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। बिज़नेस के अलावा कोई साइड बिज़नेस प्लान सफल हो सकता है। हेल्थ के लिए समय अच्छा नहीं है।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Capricorn November 2026)
इस महीने माता-पिता की हेल्थ से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। बच्चों से खुशी मिलेगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस महीने आप अपनी समझदारी से सभी काम करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में मुनाफे के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर आपके मन की बातों को बेहतर समझेगा। वर्कप्लेस पर कोई बड़ा काम समय पर पूरा कर पाएंगे। इस महीने बिज़नेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी। अधिकारी आपके काम से काफी इम्प्रेस हो सकते हैं।
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Capricorn December 2026)
इस महीने आपके काम में सुधार होगा। आप समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। ज़मीन के झगड़ों में जीत मिल सकती है। राजनेताओं को बड़ा पद मिलेगा और आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। काम के नए प्रपोज़ल मिलेंगे। पार्टनर के बीच रिश्तें और बेहतर हो सकते हैं। आपकी समझदारी और अनुभव आपको कुछ मुश्किल हालातों को संभालने में मदद करेंगे। पुरानी हड्डियों की बीमारियां थोड़ी परेशानी दे सकती हैं। स्ट्रेस से बचने के लिए धर्म के कामों में समय दें। महीने के अंत में किसी करीबी व्यक्ति को खोने का दुख हो सकता है।