Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
Vrishchik Rashifal 2026: राशि चक्र की आठवीं राशि है वृश्चिक। इस राशि के स्वामी मंगल देव यानी मंगल ग्रह है। इसका चिह्न बिच्छू है। जिन लोगों का नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी और यू अक्षर से शुरू होता है, वे वृश्चिक राशि के होते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Scorpio Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं साल 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस राशि के लोगो को इस साल कईं उपलब्धियां मिलेंगी। अगर बीमारी से परेशान हैं तो उसमें राहत मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अगर पिछले साल कोई नुकसान हुआ है तो वह इस साल पूरा हो सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नया वाहन भी साल खरीद सकते हैं। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…
ये भी पढ़ें-
Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Scorpio January 2026)
साल 2026 के पहले महीना इस राशि के लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। प्रॉपर्टी के चलते घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर किसी बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। नया वाहन खरीदने के योग इस महीने बन रहे हैं। कोट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। महीने के अंत में इनकम में वृद्धि होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा भी इस महीने में हो सकती है। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Scorpio February 2026)
ये महीना लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध विवाह में बदलने के भी योग हैं। प्रॉपर्टी से फायदा हगा। घर में कोई कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि हो सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वर्क प्लेस पर आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है। बिजनेस में भविष्य के प्लान पर काम करेंगे। कोई फायदेमंद डील भी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो बाद में रोग ज्यादा बड़ा हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Scorpio March 2026)
इस महीने खर्च ज्यादा होगा और इनकम कम। विरोधी आपके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। लालच भरी स्कीमों से सावधान रहें नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दोस्त या रिश्तेदारों से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सब्र रखना होगा। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ये महीना इन्वेस्टमेंट के लिए ठीक नहीं है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Scorpio April 2026)
इस महीने बिजनेस में कुछ बड़े सौदे हो सकते हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिलेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। महीने के बीच में वाहनों का उपयोग सावधानी से करें नहीं तो चोट-मोच लगने की खतरा बना रहेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे लेकिन इसके लिए आपको झूठ भी बोलना पड़ सकता है। लवर्स के लिए ये महीना पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। युवा नया बिजनेस भी इस महीने शुरू कर सकते हैं। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन फिर भी तला-गला खाने से बचें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Scorpio May 2026)
इस महीने आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और खेल में बेहतर नतीजे मिलेंगे और वे कॉम्पिटिशन जीतेंगे। वर्कप्लेस पर माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लिए क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। हेल्थ के लिए समय एकदम बढ़िया है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Scorpio June 2026)
इस महीने आपकी इनकम में वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। अविवाहितों को शादी के प्रपोज़ल मिलेंगे और प्रेमी जोड़ों के विवाह के योग भी बन सकते हैं। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात यादगार रहेगी। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में होगा। बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका फोकस रहेगा। सेहत को लेकर स्थिति मिली-जुली रहेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज अपना खास ध्यान रखें। संतान से जुड़ी कोई टेंशन दूर होगी जिससे राहत महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Scorpio July 2026)
ये महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। रिश्तों को लेकर आपके मन में जो उलझनें हैं वो सुलझ सकती हैं। बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े मौके मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो वह भी दूर हो सकती है। ज़मीन से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है। नौकरी में दिए गए टारगेट आसानी से पूरे हो जाएंगे, जिससे निकट भविष्य में आपका प्रमोशन भी संभव है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Scorpio August 2026)
इस महीने बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलने के अच्छे मौके मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई ज़िम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा और योजनाओं को भी समर्थन मिलेगा। पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल है। बिज़नेस डील में कोई बात छिपाकर न रखें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पुरानी बीमारियों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Scorpio September 2026)
इस राशि के लोग राजनीति से जुड़े हैं उनके लिए ये महीना शुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें कोई बडा पद मिल सकता है। कमीशन या दलाली का काम करने वाले सफल होंगे। आपको नई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े काम पूरे होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। घर में कोई पसंदीदा मेहमान आ सकता है जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आपका बिज़नेस इस महीने नई ऊंचाइयों पर जा सकता है। मंगल की दृष्टि के कारण खून से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Scorpio October 2026)
इस महीने आपकी कोई गुप्त योजना सफल हो सकती है। आय स्थिर रहेगी। विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को दिक्कतें आएंगी। बेकार के कामों में समय बर्बाद होगा। कुछ नए दोस्त इस महीने बन सकते हैं। ज़मीन विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। नौकरी के लिए यह समय अच्छा है लेकिन फिर भी आप नई जॉब के लिए कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Scorpio November 2026)
इस महीने आपको माता-पिता की सेवा करने का सुख मिलेगा। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रेहगी। इनकम बढ़ाने के लिए आप कोई पार्ट टाइम नौकरी भी शुरू कर सकते हैं। जमीन, मकान या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। युवा अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कोई तोहफ़ा मिल सकता है अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Scorpio December 2026)
इस महीने आप कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे जिससे काफी राहत मिलेगी। किसी विवाह समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहां लोग आपसे काफी इम्प्रेस हो सकते हैं। कोई नई महिला मित्र भी आपकी बन सकती है। जो स्टूडेंट्स मेडिकल फील्ड की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपका दबदबा बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। मानसिक तनाव भी थोड़ा कम होगा। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। थोड़ा समय धर्म-कर्म में भी बिताने का मौका मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी।