MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Kanya Rashifal 2026: राशि चक्र की छठी राशि है कन्या। इस राशि के स्वामी बुध देव यानी बुध ग्रह हैं। जिन लोगों का नाम टो, पा, पी, भा, भी, भू, भे, फा, ढा और ध अक्षर से शुरू होता है, वे कन्या राशि के होते हैं। 

7 Min read
Manish Meharele
Published : Nov 06 2025, 06:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
कन्या राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Virgo Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कन्या राशि वालों के लिए साल 2026 चुनौतियों से भरा रहेगा। इनकी जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। सेहत की दृष्टि से भी ये समय ठीक नहीं है। किसी बिजनेस डील के लिए बार-बार दूसरे स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल पहले से बेहतर रहेगा। दुश्मन आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। अगर कोई कोट-केस चल रहा है तो उसमें और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…

ये भी पढ़ें-
Kark Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Virgo January 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Virgo January 2026)

ये महीने लव लाइफ के लिए मिला-जुला है। कुछ मामलों में पार्टनर का विरोध झेलना पड़ सकता है। नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वर्क प्लेस का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। बच्चों की वजह से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। घरेलू कामों में ज्यादा पैसा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। आज आप धार्मिक कामों में बहुत ज़्यादा व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां भी हो सकती हैं। सेहत की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी लेकिन फिर भी बाहर का खाने खाने से बचें।


ये भी पढ़ें-
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

313
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Virgo February 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Virgo February 2026)

इस समय बेरोजगार को रोज़गार मिल सकता है। किसी नई जगह घूमने जाने का प्लान बनेगा। बिजनेस में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन समय रहते आप उससे निपट लेंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। पार्टनर से कोई तोहफ़ा मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा। नया वाहन या घर आदि खरीद सकते हैं। कोई नया बिजनेस प्लान भी बना सकते हैं। जॉब के लिए समय मिला-जुला रहेगा। काम का प्रेशर बना रहेगा। अगर आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे गंभीरता से लेना होगा। नियमित व्यायाम करें।

413
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Virgo March 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Virgo March 2026)

इस महीने दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना बहुत अच्छा रहेगा। महीने के पहले हफ़्ते में एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं। इस समय आफ मानसिक रूप से बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। परिवार और समाज में आपकी इज़्ज़त बढ़ेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। इस महीने खाने-पीने के मामले में खास ध्यान रखना होगा नहीं तो फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो सकते हैं। बिज़नेस में मुनाफ़े के मौके मिलेंगे।

513
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Virgo April 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Virgo April 2026)

ये महीना प्रेम जीवन के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी के लिए भी समय अनुकूल है। कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक सौदे हो सकते हैं। निजी मामलों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक काम के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। संतान पक्ष से भी आपको खुशी की खबर सुनने को मिलेगी। संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच तनाव बढ़ सकता है लेकिन किसी मध्यस्थ के कारण ये विवाद यही खत्म भी हो जाएगा। किसी मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा।

613
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Virgo May 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Virgo May 2026)

इस महीने आपका संपर्क प्रभावशाली लोगों से होगा, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप मनोरंजन के लिए भी किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। महीने की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि पर मेहरबान रहेंगे, जिससे आपके परिवार में शुभ प्रसंग जैसे विवाह आदि हो सकते हैं। रुके हुए कामों में फिर से गति आएगी। महीने के बीच में धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार हो सकते हैं।

713
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Virgo June 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Virgo June 2026)

इस महीने आपको कोई शुभ समाचार यानी गुड न्यूज मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। इस महीने आर्थिक स्थिति पहले से ज़्यादा मज़बूत होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझौता करना ही अच्छा विकल्प है। लव लाइफ बेहतर रहेगी, पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक यात्रा हो सकती है। चोट लगने या पैरों में दर्द होने की संभावना है। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। बिजनेस में नई डील संभव है।

813
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Virgo July 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Virgo July 2026)

इस महीने अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कोई सुखद सूचना मिलेगी और काम समय पर पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवादों में विजय मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। महीने के बीच में कुछ अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पुरानी बातों को लेकर मनमुटाव बढ़ सकता है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। नौकरी में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। लेन-देन में लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

913
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Virgo August 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Virgo August 2026)

इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे पैसा काफी खर्च हो सकता है। वर्क प्लेस पर अनुकूल माहौल रहने की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी सफलता जैसे प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको कष्ट का अनुभव होगा। संतान से बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के लिए अतिरिक्त समय निकालने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के लिहाज से ये महीना औसत रहेगा। महीने के अंत तक कोई बड़ा सौदा होने की संभावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखें।

1013
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Virgo September 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Virgo September 2026)

इस महीने लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। पूरे महीने आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पेट संबंधी बीमारियाँ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत भी अचानक खराब हो सकती है। इस महीने आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। विद्यार्थी सफल होंगे। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। महीने के अंत में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

1113
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Virgo October 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Virgo October 2026)

इस राशि के लोगों को आलस्य के कारण हानि हो सकती है। कोई बनी बनाई योजना भी फेल होगी। इस महीने आप विवादास्पद मामलों में दूर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। पारिवारिक समय मिला-जुला रहेगा। चंद्रमा की स्थिति आपकी आय को मज़बूत बनाए रखेगी। आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जीवनसाथी से सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलने की संभावना है। महीने के अंत में वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में नए सौदे मिल सकते हैं।

1213
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Virgo November 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Virgo November 2026)

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना इस महीने बन रही है। संतान की सफलता से खुशी और गर्व का अनुभव होगा। भाइयों का व्यवहार आपके पक्ष में रहेगा। कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से सराहना मिलेगी। महीने के बीच में जीवन साथी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। किसी संक्रमण या एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। आप किसी महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर पाएँगे।

1313
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Virgo December 2026)
Image Credit : Gemini AI

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Virgo December 2026)

इस राशि के लोग इस महीने निवेश से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। आमदनी में अस्थिरता रहेगी। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल पाएगी। दोस्तों से सहयोग की उम्मीद करना व्यर्थ होगा। जीवनसाथी से मुलाकात की भी संभावना है। इस महीने प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपको हर तरफ से सहयोग मिलेगा। गलत खान-पान के कारण लीवर में संक्रमण या दर्द हो सकता है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। संतान पर नजर रखें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved