Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
Dhanu Rashifal 2026: राशि चक्र की नौवीं राशि है धनु। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह है। इसका चिह्न धनुष है। जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा और भे अक्षर से शुरू होता है वे धनु राशि के होते हैं।

धनु राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Sagittarius Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं साल 2026 धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें करियर और बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे, जिन्हें भुनाने में ये सफल भी रहेंगे। साल के मध्य में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन वो जल्दी ही समाप्त भी हो जाएंगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते मिलेंगे। साल के अंत में परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने योजनाएं सफल साबित होंगी। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…
ये भी पढ़ें
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Sagittarius January 2026)
साल के पहला महीना आपके लिए शुभ रहेगा। कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई टेंशन है तो वह दूर हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडे्ंटस को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। महीने के बीच में सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है जो बहुत जल्दी ठीक भी हो जाएगी। महीने के अंत की बात करें तो इस समय आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा नहीं तो दूसरे लोग आपकी भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं। आय की स्थिति में कुछ कमी आ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Sagittarius February 2026)
इस महीने आपकी इनकम में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। वकीलों, पत्रकारों व लेखन के कार्य से जुड़े अन्य लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।इस महीने आप वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। महीने के अंतिम दिनों में बुखार या अन्य कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Sagittarius March 2026)
इस महीने संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पारिवारिक मतभेदों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। कोई नई संपत्ति जैसे मकान, दुकान, जमीन आदि खरीद सकते हैं। महीने के बीच में कोई मंहगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में निकटता और मधुरता आएगी। कोई मंहगा उपहार भी इस महीने आपको मिल सकता है। बेरोजगार युवाओं को इस महीने कोई रोजगार मिल सकता है। निवेश करते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Sagittarius April 2026)
इस महीने परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिससे कारण घर में माहौल थोड़ा टेंशन वाला रहेगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी-बिजनेस के हिसाब से ये महीना शुभ फल देने वाला रहेगा। काम-काज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। सेहत पर नजर डालें तो आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को काफ़ी सक्षम महसूस करेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। विदेश जाने का विचार कर रहे हैं जल्दी ही इस काम में भी सफलता मिलेगी।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Sagittarius May 2026)
ये महीना विद्यार्थियों के लिए यह समय हर तरह से बेहतर है, इन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और धन लाभ भी होगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं या शादी-समारोह में शामिल होने के मौका भी आपको मिलेगा। अचल संपत्ति जैसे मकान- दुकान आदि से लाभ होने की संभावना है। नौकरी को लेकर समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है हालांकि महीने के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Sagittarius June 2026)
ये महीना कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता। एक अंजाना भय आपके मन में बना रहेगा। पैसों की तंगी के कारण कोई जरूरी काम अटक सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से पैसा उधार न लें जिससे आपके संबंध ठीक न हो। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। नौकरी-बिजनेस में बार-बार रूकाटवों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की कोई बात आपको चुभ सकती है। विपरीत लिंग की ओर आपका आकर्षण बढ़ सकता है, ये आपके लिए ठीक नहीं है। बिजनेस में किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Sagittarius July 2026)
इस महीने आपकी आमदनी काफी अच्छी रहेगी। अटके हुए पैसे भी इस महीने आपको मिल सकते हैं। विरोधियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन अन्य लोगों से काफी बेहतर रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा भी आप कर सकते हैं। लव लाइफ में चल रहे मतभेद दूर होंगे, रिश्तों में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह के भी योग बन रहे हैं। नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है। महीने के अंत में माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मामा पक्ष की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Sagittarius August 2026)
इस महीने आप किसी धर्म गुरु के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे आपका रुझाना धर्म की ओर अधिक रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें बड़ा पद भी मिल सकती है। इस महीने आपकी आमदनी में इजाफा देखने को मिलेगा। परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर बहुत खुशी होगी। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी काबिलियत देखते हुए बॉस आपको कोई नया प्रोजेक्ट दे सकते हैं। आपको पुरानी बीमारियों से सावधान रहना होगा।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Sagittarius September 2026)
ये महीना बहुत ही सामान्य रहेगा। कामकाज में कोई विशेष उपलब्धि नहीं मिलेगी। मन में किसी वजह से उदासी बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट लग सकती है। बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतें। धर्म के कामों में भी मन नहीं लगेगा। प्रेम में असफलता आपको दुखी कर सकती है। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव भी रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। इस महीने आप किसी भी तरह का नशा न करें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझ सकते हैं।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Sagittarius October 2026)
इस महीने आप कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। परिस्थितियों को समझकर ही कोई कदम उठाएं आपके लिए यही बेहतर है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और कार्यस्थल पर सुखद वातावरण रहेगा। किसी नई जगह घूमने की योजना बन सकती है। संतान पक्ष पर नजर रखने की जरूरत है। लव लाइफ में कोई सरप्राइज या उपहार भी मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में लाभ की स्थिति थोड़ी कम रह सकती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। खान-पान पर भी नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या रहेगी।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Sagittarius November 2026)
इस महीने विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। महिलाओं की सेहत पहले से ठीक रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। खर्चे कुछ ज़्यादा हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाने की आदत डालें नहीं तो चोट लग सकती है। महीने के बीच में परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह आदि हो सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति और नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में लाभ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Sagittarius December 2026)
इस महीने नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे, आप समय पर अपना टारगेट भी पूरा करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी समय अच्छा है। नया वाहन खरीदने का मन है तो ये इ्च्छा भी आपकी पूरी हो सकती है। आपका पराक्रम देखकर विरोधी पीछे हट जाएंगे। माता-पिता का सुख और सहयोग मिलेगा। परिवार में एक नन्हा सदस्य भी इस महीने आ सकता है। व्यापार में कुछ बड़े सौदे हो सकते हैं। लेकिन आपको गैर कानूनी कामों से बचकर रहना होगा। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला रहेगा। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम हो सकते हैं।