MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Tula Rashifal 2026: राशि चक्र की सातवी राशि है तुला। इस राशि के स्वामी शुक्र देव यानी शुक्र ग्रह है। इसका चिह्न तराजू है। जिन लोगों का नाम रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू और ते अक्षर से शुरू होता है, वे तुला राशि के होते हैं। 

7 Min read
Manish Meharele
Published : Nov 07 2025, 06:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
तुला राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Libra Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बहुत सारी परेशानियां लेकर आ रहा है। लेकिन कुछ मामलों में राहत भी मिलेगी। नौकरी की स्थिति डांवाडोल रहेगी। बिजनेस में बड़े सौद टल सकते हैं। साल के मध्य में किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी लोगों की राय जरूर लें। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इनकी कोई गुप्त बात सावर्जनिक हो सकती है। ये लोग अपना वाहन सावधानी से चलाएं। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…


ये भी पढ़ें-
Singh Rashifal 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Libra January 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Libra January 2026)

साल 2026 के पहले महीने में स्थायी संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि से लाभ होगा। विरोधियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। नौकरी में भी इनका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। इस समय किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधन की चीजों पर पैसा अधिक खर्च होगा। महीने के अंत में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। पुरानी नौकरी छोड़कर नया काम शुरू कर सकते हैं। त्वचा से संबंधित कोई रोग इस महीने हो सकता है।


ये भी पढ़ें-
Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

313
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Libra February 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Libra February 2026)

इस राशि के लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को भी मनचाही सफलता मिल सकती है। महीने के बीच में परिवार में किसी से विवाद होने की संभावना है। कोई जरूरी काम अटकने से मन में चिंता बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़ी किसी बड़ी योजना पर विचार हो सकता है। किसी बड़े संत या गुरुजन से मिलने के योग बनेंगे। इस राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे- टीवी, फ्रीज या गीजर का उपयोग सावधानी से करें। प्रेम संबंधों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। नौकर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट इन्हें मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है।

413
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Libra March 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Libra March 2026)

इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। भाइयों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। नया मकान या कार आदि खरीद सकते हैं। अगर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो इसमें घरवालों की राय जरूर लें। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। वर्क प्लेस पर माहौल अच्छा रहेगा और लव लाइफ भी ठीक रहेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पार्टनर आपको कोई तोहफ़ा या सरप्राइज दे सकता है। डायबिटिज और हाई ब्लड प्रेशर के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

513
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Libra April 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Libra April 2026)

इस राशि के लोग अपनी प्रॉपर्टी बेचकर लाभ कमा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। पुराने विवादों का अंत होगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम या बुखार हो सकता है। खान-पान का भी ध्यान रखें, नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकता है।

613
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Libra May 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Libra May 2026)

इस महीने वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि चोट-मोच के योग बन रहे हैं। रिस्क वाले काम करने से भी बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। प्रेम जीवन शुभ रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ आनंद लेने के कई अवसर मिलेंगे। बिजनेस के लिए भी ये महीने बहुत शानदार रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, किसी धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग करने का मौका भी मिलेगा। अगर किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो वह भी दूर हो सकती है। पुराने विवाद खत्म होंगे।

713
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Libra June 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Libra June 2026)

इस राशि के लोग नौकरी में धैर्य के साथ काम लें नहीं तो बनते काम रूक सकते हैं। पैसों की तंगी पूरे महीने बनी रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध अनुकूल रहेंगे। अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। महीने के बीच में कोई छोटा-मोटा हादसा यानी एक्सीडेंट हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला रह सकता है। कोई एलर्जी या संक्रमण परेशान करेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नोंक-झोंक की स्थिति बनी रहेगी। संतान के कारण समाज में अपयश की स्थिति बन सकती है। विवादों से बचकर रहें।

813
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Libra July 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Libra July 2026)

इस महीने माता की सेहत को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। त्वचा संबंधी समस्याएँ भी हो सकती हैं। इनकम में वृद्धि जरूर होगी लेकिन आप इससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। कुछ मामलों में कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में की गई छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान नहीं करेगा। किसी बात को लेकर आपका मन विचलित हो सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

913
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Libra August 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Libra August 2026)

इस महीने ये लोग साझेदारी में नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अनुभवी लोगों की राय से किया गया इन्वेस्टमेंट जल्दी ही बेहतर रिजल्ट देगा। मित्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेमियों के लिए समय उपयुक्त है। जरूरी कामों में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। इस महीने पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जो लोग ग्लैमर जगत से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। मकान मालिक और किरायदार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। कुछ मामलों में आप मौके का फायदा उठा सकते हैं। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।

1013
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Libra September 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Libra September 2026)

इस राशि के लोगों को अपने काम में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बिजली के उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतें। इस महीने आपकी अचल संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि में वृद्धि हो सकती है। प्रेमियों के लिए यह समय ठीक नहीं है। अतिरिक्त आय के साधन बनाने पर विचार कर सकते हैं। इस महीने आप बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें नहीं तो ये मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट पूर करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर नई परेशानी खड़ी हो सकती है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे।

1113
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Libra October 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Libra October 2026)

इस राशि के लोगों की इनकम में अचानक वृद्धि होगी। बिजनेस से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से चल रहे विवाद खत्म होंगे। नई योजनाओं पर विचार होगा। प्रेमियों के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। इस राशि के प्रेमी जोड़े किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। डायबिटिज के रोगी स्वयं का ध्यान रखें। तनाव के कारण मन अशांत रहेगा। ज्यादा काम करने से शरीर में थकान बनी रहेगी। संतान पर नजर रखें।

1213
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Libra November 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Libra November 2026)

इस राशि के लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च इनका बजट बिगाड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है। इस महीने बिजनेस में मेहनत ज्यादा और मुनाफ़ा कम मिलेगा। दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को पूरी तरह से फीट महसूस करेंगे। मकान-दुकान खरीदने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल करें, इसके बाद ही कोई सौदा करें।

1313
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Libra December 2026)
Image Credit : Gemini AI

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Libra December 2026)

इस महीने परिवार में सभी की सेहत ठीक रेहगी। कोई अच्छी खबर सुनकर मन प्रसन्न होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार में किसी का विवाह हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। नौकरी में कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह खत्म होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved