MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Singh Rashifal 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Singh Rashifal 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Singh Rashifal 2026: राशि चक्र की पांचवी राशि है सिंह। इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। जिन लोगों का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू और टे अक्षर से शुरू होता है, वे सिंह राशि के होते हैं। इन लोगों को अपना आत्म सम्मान बहुत प्यारा होता है।

7 Min read
Manish Meharele
Published : Nov 05 2025, 06:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
सिंह राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Leo Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इन्हें नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। इनका फाइनेंशियल स्टेट्स पहले से काफी बेहतर हो सकता है। लाइफ पार्टनर के सहयोग से ये कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल है। युवाओं को इटंरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…

ये भी पढ़ें-
Kark Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Leo January 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Leo January 2026)

इस राशि के लोगों की इनकम में सुधार होगा। किसी अपने के साथ विचार शेयर करने का मौका मिलेगा। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ बातें आफको आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। इन्वेस्ट करते समय या किसी को पैसा उधार देते समय अच्छे से विचार करें। अगर आप किराएदार हैं तो मकान मालिक से नोंक-झोंक संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है। हेल्थ के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। दूसरों की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

313
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Leo February 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Leo February 2026)

अगर बैंक में लोन लेने सी सोच रहे हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। आप वर्कप्लेस पर अपने साथियों से बेहतर काम करेंगे, जिससे मालिक आपसे खुश रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में दोस्तों से मदद मिलेगी। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं, वहां आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। भविष्य में सफलता के रास्ते इस महीने में खुल सकते हैं। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आपकी बिज़नेस ट्रिप फायदेमंद रहेगी। इस महीने नए प्लान पर भी काम शुरू कर सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

413
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Leo March 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Leo March 2026)

इस महीने आपको किस्मत का साथ मिलेगा। खर्चे ज़्यादा हो सकते हैं लेकिन कमाई भई बहुत अच्छी होगी। घर-परिवार के हालात पहले से बेहतर हो सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे मकान-दुकान आदि से प्रॉफिट होने की संभावना है। महीने के बीच में कोई अनचाही घटनाएं हो सकती हैं या कोई बिजनेस प्लान फेल हो सकता है। इस समय ये लोग गाड़ी ध्यान से चलाएं और घर खाली छोड़कर न जाएं। लव प्रपोजल एक्सेप्ट हो सकते हैं, पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हेल्थ थोड़ी नरम-गरम रह सकती है।

513
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Leo April 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Leo April 2026)

इस राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई डर आपको परेशान कर सकता है। हेल्थ के मामले में समय अच्छा बीत सकता है लेकिन फिर भी दिल के मरीजों को सावधान रहने का समय है। महीने के बीच में इनकम में कमी आ सकती है और पारिवारिक झगड़े बढ़ सकते हैं। ये लोग वाहनों का उपयोग सावधानी से करें। महीने के अंत में सभी काम तय समय पर पूरे होंगे और बच्चों से खुशी मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए महीने के अंत का समय एकदम अनुकूल है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

613
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Leo May 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Leo May 2026)

इस महीने इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं। विरोधी को हराने में सफल होंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए बिचौलियों पर भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान संभव है। गाड़ियों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। परिवार के लिए समय अच्छा है। कुछ झगड़े खत्म होंगे। आपसी प्यार बढ़ेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में प्यार और इज्ज़त बढ़ेगी। आपको इनकम के दूसरे सोर्स मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है।

713
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Leo June 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Leo June 2026)

इस राशि वालों के पारिवारिक झगड़े खत्म होंगे। अचानक फायदे के योग बन सकते हैं। यात्राएं सुखद रहेंगी। आपको बिजनेस के नए प्लान्स पर काम करना चाहिए। इनकम बेहतर होगी और काम समय पर पूरा होगा। बच्चों से भी सपोर्ट मिलेगा। लवर्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको कुछ अच्छी जानकारी मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। मानसिक रूप से मज़बूत रहेंगे। अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। रिस्क वाला कोई भी काम इस महीने में न करें। सरकारी योजनाओं का लाभ भी आपको मिलेगा।

813
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Leo July 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Leo July 2026)

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। इनकम अच्छी रहेगी। महीने के बीच में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपके नए दोस्त भी बन सकते हैं जो भविष्य में आपके बहुत काम आएंगे। अटके हुए काम काम तेज़ी से होंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में किसी से छोटी-मोटी कहा-सुनी हो सकती है। जॉब में काम का प्रेशर कुछ ज़्यादा हो सकता है। आपको पुरानी बीमारियों या जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। बिज़नेस में किसी सरकारी मदद की ज़रूरत है, तो वह मिल सकती है।

913
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Leo August 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Leo August 2026)

इस राशि वालों के विवाद इस महीने बढ़ सकते हैं। बिजनेस में फायदेमंद कॉन्टैक्ट बनेंगे, और आपको अपने परिवार से सपोर्ट भी मिलेगा। क्वालिफिकेशन के हिसाब से नौकरी नहीं मिलने का मलाल रहेगा। इनकम पहले से अच्छी होगी, और धार्मिक कामों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। रिश्ते में नई एनर्जी महसूस करेंगे। लवर्स के लिए कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी सेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा लेकिन फिर भी खान-पान में नियंत्रण रखने की जरूरत है। जॉब में कॉम्पिटिशन की भावना आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

1013
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Leo September 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Leo September 2026)

इस महीने आपकी मुलाकात किसी दूर के रिश्तेदारों से हो सकती है। आपको अपने परिवार से सपोर्ट मिलेगा और कुछ चौंकाने वाली खबरें भी मिलेंगी। पैसे का फ्लो भी अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी मदद करेंगे। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको ज़्यादा सावधान रहने की जरूरत है। गाड़ियों व मशीनरी पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। किसी दूर स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं। लाइफ पार्टनर से भी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं। पुरानी बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी होगी।

1113
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Leo October 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Leo October 2026)

इस महीने इनकम अच्छी रहेगी और आपको हर काम में सफलता भी मिलेगी। खर्चों को ज़्यादा आंकने और दुश्मन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें नहीं तो बाद में पछताएंगे। नई प्रॉपर्टी से फायदा कमाने का मौका मिलेगा। परिवार खुश रहेगा, विचारों में मतभेद दूर होंगे। इस महीने कानूनी विवादों से जितना दूर रहें, उतना अच्छा रहेगा। यह समय लवर्स के लिए भी सफलता से भरा है। अविवाहितों के विवाह तय हो सकते हैं। जॉब में कुछ राहत मिलेगी और अधिकारियों की खास मदद भी मिलेगी। बिज़नेस के लिए समय अच्छा रहेगा। हेल्थ पहले से ठीक रहेगी।

1213
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Leo November 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Leo November 2026)

इस राशि के लोग सावधान रहें, इनके कामों में देरी होगी और अनजान लोग धोखा भी दे सकते हैं। जो लोग दिल की बजाए दिमाग से काम करते हैं, उन्हें ज़्यादा सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी सरप्राइज़ टूर पर जा सकते हैं। किसी शादी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से मुनाफ़े के योग हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी के लिए समय मिला-जुला रहेगा। शुगर और दिल के मरीज़ों को खास सावधानी बरतने का समय है।

1313
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Leo December 2026)
Image Credit : Gemini AI

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Leo December 2026)

इस महीने विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस से जुड़ी आपकी योजनाएं इस महीने सफल हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति में फ़ायदा मिल सकता है। ज़मीन के मामले सुलझ सकते हैं। नया घर या दुकान आदि लेने का भी विचार आ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों जाने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी। प्यार में निराशा का हाथ लगेगी। इन्वेस्ट करने से पहले मार्केट का एनालिसिस जरूर करें। पेट की बीमारी के लिए आपको कुछ अच्छे उपाय भी पता चल सकते हैं।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved