
18 November 2025 Ka Rashifal: 18 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले बिजनेस में नई डील करेंगे, सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले रिस्क वाले काम न करें, अटके काम पूरे होंगे। कर्क राशि वाले नया वाहन खरीद सकते हैं, लव लाइफ ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग बिजनेस में बड़े अनुबंध यानी डील कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पिछले दिनों से चल रहे मानसिक तनाव में कमी आएगी। मेहनत का पूरा फल आज मिल सकता है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग नए रिश्तों की शुरूआत आज कर सकते हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने की शक्ति मिलेगी। बात-चीत के दौरान सोच-समझकर बोलों नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में बड़ी सफलता मिल सकती है।
आज आपके स्वभाव में नरमी रहेगी। सामाजिक मुद्दों पर आप अपनी राय रख सकते हैं जिसे लोग बहुत ही ध्यान से सुनेंगे। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं, फायदा भी होगा। बिजनेस में जोखिम लेने से बचें। संतान के विवाह की योजना बन सकती है।
लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। बिजनेस में कोई भी जोखिम आज न लें। नौकरी में कुछ लोग आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। धन की कमी आपको परेशान कर सकती है। नया वाहन खरीदने के योग भी आज बन रहे हैं।
आज आपकी विचाराधारा से जुड़े लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में नया प्लान आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत कर सकता है। माता-पिता को आप पर गर्व होगा। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदी आज कर सकते हैं।
नौकरी में कोई बड़ा पद आज आपको मिल सकता है। लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी आपको सहयोग करेंगे। आपके बोलने की कला से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा।
इस राशि के लोग नए काम की शुरूआत आज कर सकते हैं। साझेदारी के बिजनेस में लाभ होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी और प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
लाइफ पार्टनर की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी। खरीदी करते समय सतर्क रहें नहीं तो आप ठगे जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों पर कोई गंभीर आरोप लग सकता है। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य से पिछड़ सकते हैं।
नौकरी में अधिकारी कोई जिम्मेदारी आपको सौंप सकते हैं जिसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। शेयर मार्केट से धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
इस राशि के लोग अपनी नौकरी से संतुष्ट रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। अनजान लोगों पर भूलकर भी भरोसा न करें। लोग आपके निजी जीवन में तांक-झांक करने की कोशिश कर सकते हैं।
इस राशि के लोग बच्चों के साथ समय बिताएंगे। सरकारी योजनाएं खटाई में पड़ सकती हैं। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर कहासुनी संभव है। उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। आपका कोई जरूरी काम आज अटक सकता है।
इस राशि के लोग काम की अधिकता के कारण थक सकते हैं। माता की सेहत भी बिगड़ सकती है। परिवार में किसी बात पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। खर्च अचानक बढ़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।