
16 November 2025 Ka Rashifal: 16 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले विवाद में फंस सकते हैं, पेट के रोग परेशान करेंगे। वृषभ राशि वाले को ससुराल पक्ष का साथ मिलेगा, परेशानी दूर होगी। मिथुन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें। कर्क राशि वाले का प्रमोशन संभव है, शेयर बाजार से फायदा होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग आज किसी विवाद में फंस सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। संतान की कोई बात आपको चुभ सकती है। गलत खान-पान के कारण पेट के रोग परेशान कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोगों को बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन रिश्तेदारों के सहयोग से भी कई समस्याएं हल हो जाएंगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।परिवार के साथ समय बीताकर अच्छा लगेगा। दिन मिला-जुला रहेगा।
आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ किसी वजह से डिस्टर्ब हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर जरूर रखें। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक है, इसका फायदा भविष्य में आपको मिलेगा। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-खांसी हो सकती है।
इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट या सट्टे से लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में पछताएंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
परिवार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं लेकिन जरूरी दस्तावेज जरूर चेक करें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। लव लाइफ में परेशानी बढ़ सकती है।
इस राशि के लोगों को आज अटका हुआ पैसा मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े विवादों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। इन्वेस्टमेंट करते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। संतान से सुख मिलने के योग हैं।
परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। कहीं पर भी निवेश करते समय पूरी सावधानी बरतें। किसी की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। काम ज्यादा होने से थकान रहेगी।
बिजनेस में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। संपत्ति विवाद मामले सुलझ सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी।
ऑफिस में कर्मचारियों की गतिविधि को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। दूसरों की बातों में न आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। घर में कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। जोखिम लेने से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं।
इस राशि के लोगों की प्रतिभा सभी के सामने आएगी। महंगी चीजों की खरीदी में ठगे जा सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही शॉपिंग करें। बिजनेस में कोई भी जोखिम न लें। नौकरी में अनुभवी लोगों का साथ और सलाह मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोगों को आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है। कुछ समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। दूसरों के विवादों में भूलकर भी न पड़े।
आज किसी से आपका विवाद हो सकता है। बिजनेस और नौकरी की स्थिति में सुधार आ सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं गलत निर्णय आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।