MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Meen Rashifal 2026: राशि चक्र की 12वीं और अंतिम राशि है मीन। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह हैं। इस राशि का चिह्न मछली है। जिन लोगों का नाम दी, दू, दे, दो, चा, ची, थ, झ और त्र अक्षर से शुरू होता है, वे मीन राशि के होते हैं। 

7 Min read
Manish Meharele
Published : Nov 12 2025, 06:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
मीन राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Pisces Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि वर्ष 2026 मीन राशि वालों के लिए यादगार रहेगा। इस साल सेहत से संबधित समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में मुनाफे के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़ा पद मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकते हैं। नया मकान, गाड़ी लेने के योग भी इस साल बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…


ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Pisces January 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Pisces January 2026)

साल के पहले महीने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्यार में सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। महीने के बीच में पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है। ब्रोकरेज का काम करने वालों को बड़ा मुनाफा होने के चांस हैं। महिलाओं को इस महीने विशेष सेहत को लेकर विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। आप अपने लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में भी किस्मत आपका साथ दे सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


ये भी पढ़ें-
Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

313
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Pisces February 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Pisces February 2026)

इस महीने नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है। लंबे समय से चली आ रहीं कानूनी समस्याएं हल हो सकती हैं। पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। काम में सुधार होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। अधिकारियों की उम्मीदों का प्रेशर आप पर बना रह सकता है। बिज़नेस के मामले में समय अच्छा रहेगा। कर्ज की समस्या हल होगी। पार्टनर का व्यवहार पॉजिटिव और कोऑपरेटिव रहेगा। हेल्थ में लगातार उतार-चढ़ाव से आप परेशान रह सकते हैं। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। संतान से दुखी रहेंगे।

413
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Pisces March 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Pisces March 2026)

इस महीने आपको बिजनेस और नौकरी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कोर्ट केस के कारण टेंशन भी बढ़ सकती है। लुभावनी स्कीमों से दूर रहें। किसी पर भी ज़्यादा भरोसा न करें। प्रॉपर्टी के मामलों में कोई नया पेंच फंस सकता है। महीने के बीच में परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत इमोशनल रह सकता है। वाहन आदि मशीनरी की ठीक करवाने में काफी पैसा खर्च होगा। इस महीने आपको किसी पुरानी बीमारी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। बिज़नेस में किसी भी बड़ी डील करते समय पेपरवर्क ज़रूर करें।

513
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Pisces April 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Pisces April 2026)

इस महीने कामकाजी महिलाओं को प्रमोशन मिलेगा। स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे और उन्हें अपने माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। ज़मीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। रुकावटें खत्म होंगी। लाइफ पार्टनर से बहुत प्यार और सम्मान मिलेगा। रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी, और नज़दीकी बढ़ेगी। बिज़नेस ट्रिप से फ़ायदा होगा। आपका ज़्यादा गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ पुरानी बीमारियां भी सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। ससुराल पक्ष से अचानक कोई बुरी खबर आ सकती है।

613
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Pisces May 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Pisces May 2026)

परिवार में किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपका कोई राज़ दुनिया के सामने आ सकता है जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आने का अंदेशा है। नई प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं। इसके अलावा घर में कोई नई मशीन या कार आ सकती है। बिज़नेस में काम तेज़ी से होगा। प्यार के लिए समय सामान्य रहेगा। महीने के अंत में वर्क प्लेस पर कलीग्स से झगड़े हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपकी टेंशन की वजह बन सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी एंजाय करने का मौका भी आपको इस महीने मिल सकता है।

713
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Pisces June 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Pisces June 2026)

इस महीने बिजनेस में लाभ और सफलता मिलेगी। योजनाएं सफल होंगी। रियल एस्टेट से पैसा कमाएंगे। अपनी योजना को सीक्रेट रखकर काम करें। जमा धन में वृद्धि और स्थायी संपत्तियों से लाभ संभव है। स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महीने के अंत में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। अपने पार्टनर से बहुत प्यार और इज़्ज़त मिलेगी। रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी और गहराई आएगी। जॉब में महिलाओं के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कोई पुरानी बीमारी भी सामने आ सकती है।

813
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Pisces July 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Pisces July 2026)

इस महीने सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहयोग और समर्थन मिलेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। इस महीने आप बिजली और ऊंचाई वाली जगहों से सावधान रहें। आपके काम करने की क्षमता और अधिक हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ता बहुत रोमांटिक हो सकता है। जॉब पर फोकस करने में मुश्किल होगी। बिज़नेस के लिए समय सामान्य रहेगा। आप हेल्थ के लिए डाइट या वर्कआउट शेड्यूल प्लान कर सकते हैं। इससे हेल्थ में काफी सुधार होने के चांस हैं।

913
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Pisces August 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Pisces August 2026)

इस महीने कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है। किसी मुद्दे पर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। ऐसे में गुस्से के बजाय अगर शांति से काम लें तो ठीक रहेगा। महीने के बीच में फाइनेंशियल बेस मज़बूत होगा। ज़मीन से मुनाफ़ा और बिज़नेस अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के बारे में कुछ अच्छी खबर सुनने को भी मिल सकती है। सरकारी काम दूसरों के सहयोग से जल्द पूरे होंगे। जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। इनकम अच्छी होगी। हेल्थ के लिए समय सबसे अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी या दर्द से छुटकारा मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।

1013
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Pisces September 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Pisces September 2026)

इस महीने घर-परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। बच्चों से प्यार मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। काम का विस्तार होगा। दुश्मन पीछे हटेंगे। नए लोगों से फ़ायदेमंद संपर्क बनेंगे। सिंगल्स के लिए समय अच्छा है लेकिन लवर्स के लिए समय थोड़ा उल्टा हो सकता है। नौकरी में काम का बहुत ज़्यादा प्रेशर रहेगा। आपके हिस्से में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी आ सकती है। बिज़नेस धीमा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे उसमें सुधार होगा। थकाने वाली यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे आपको थोड़ा स्ट्रेस महसूस होगा। सेहत का ध्यान रखें।

1113
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Pisces October 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Pisces October 2026)

इस महीने संतान पक्ष से सुख मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। हर काम में सफलता और खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। महीने प्रॉपर्टी के लिए समय अच्छा है। आप कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। गुरु के कारण आपको धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा और शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमियों के लिए यह समय सफलता का है। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। पेट्रोलियम और तेल से जुड़े व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

1213
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Pisces November 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Pisces November 2026)

इस महीने आपको विवादित मामलों में विजय मिलेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक आयोजनों में भी शामिल हो सकते हैं। नौकरी में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी नए क्षेत्र में प्रवेश करने का अवसर भी मिलेगा। कामकाज के लिए धन की कमी नहीं होगी। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आपको कुछ नए अवसर या नई नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। पुरानी बीमारियों में भी सुधार होगा।

1313
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Pisces December 2026)
Image Credit : Gemini AI

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Pisces December 2026)

इस महीने कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कोई सुखद और आश्चर्यजनक जानकारी मिल सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा। मतभेद और गलतफहमियाँ दूर होंगी। अविवाहित लोगों को मनचाहा रिश्ता मिल सकता है। महीने के अंत में वाहन से परेशानी हो सकती है। अगर किसी यात्रा का योग बन रहा है तो उसे टालने का प्रयास करें। नौकरी में कोई प्रोजेक्ट बिगड़ने की संभावना है। किसी गलती की वजह से आपको चोट लगने की संभावना है।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved