Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, 6 शुभ योगों में बीतेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Published : Dec 22, 2025, 05:00 AM IST
 Aaj Ka Rashifal 22 December 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 22 December 2025: 22 दिसंबर, सोमवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। काण, सिद्धि, ध्रुव, व्याघात, सर्वार्थसिद्धि, और त्रिपुष्कर नाम के 6 शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

22 December 2025 Ka Rashifal: 22 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों का नुकसान हो सकता है, निगेटिविटी हावी रहेगी। वृष राशि वालों का पराक्रम बढ़ेगा, कुछ नया सीख सकते हैं। मिथुन राशि वाले बिजी रहेंगे और भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। कर्क राशि वाले पर पेनल्टी लग सकती है, कोई पुरी खबर सुनने को मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Scorpio Tarot Yearly Horoscope 2026: वृश्चिक राशि वालों को साल 2026 में क्या-क्या मिलेगा? जानें टैरो राशिफल से

मेष राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें नहीं तो नुकसान संभव है। निगेटिविटी आप पर हावी हो सकती है। नए काम की योजना आज न बनाएं। किसी गलतफहमी के कारण अपनों से संबंध खराब हो सकते हैं। योग-व्यायाम डेली रुटीन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-
Libra Tarot Yearly Horoscope 2026: कैसा बीतेगा साल 2026 तुला राशि के लिए? जानें टैरो राशिफल से

वृषभ राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दिल की बजाए दिमाग से सोचें, यही आपके लिए अच्छा है। कुछ नया सीखने की इच्छा मन में आ सकती है। वर्क प्लेस पर आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। किसी के साथ भी गलत व्यवहार करने से बचें।

मिथुन राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

करियर में आगे बढ़ने का मौका आज मिल सकता है। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। जो लोग मार्केटिंग के कामों से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आज का दिन बहुत ज्यादा व्यस्त रह सकता है।

कर्क राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप किसी बात की पेनल्टी लग सकती है। किसी की कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। विरोधी साजिश करेंगे, जिससे आपको नुकसान होगा। कोई बुरी खबर सुनकर तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपके मन में कुछ नए आइडिया आ सकते हैं। कोई जाने-अनजाने में आपका अपमान कर सकता है। धर्म-कर्म के कामों में मन बिल्कुल नहीं लगेगा। आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कुछ दोस्त आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

नया बिजनेस शुरू करने में जल्दबाजी न करें। ऐशो-आराम में दिन बीतेगा। संतान से संबंधित कोई परेशानी सामने आ सकती है। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। बिजनसे में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। विवादित मसलों का हल आज निकल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे। वर्क प्लेस का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय करने का मौका मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई में अगर कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। गलत काम करने वालों से दूर रहें नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

धनु राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

पैसों की तंगी दूर हो सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। आज आपका डेली रूटिन बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मनचाहा भोजन मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे चर्चा सभी ओर होगी। धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। लाइफ में कोई पॉजिटिव चेंज आ सकता है। लव लाइफ पहले से काफी शानदार रह सकती है।

कुंभ राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

अगर सेहत खराब लग रही है तो डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं। कोई आपका अपमान कर सकता है। कोई गुप्त योजना उजागर हो सकती है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। बातों ही बातों में कोई आपसे इम्प्रेस हो सकता है। संतान सुख मिलेगा।

मीन राशिफल 22 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

सरकारी योजनाओं का लाभ आज मिल सकता है। बिजनेस में नया प्रयोग सफल रहेगा। काम में मन लगेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। थोड़ा समय प्राकृतिक स्थान पर बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किसके हिस्से में आएगी सफलता-कौन बनेगा मालामाल? जानें साप्ताहिक राशिफल से
Panchgrahi Yog: जनवरी में 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-दौलत की होगी बारिश!