
23 December 2025 Ka Rashifal: 23 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, इनकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। वृषभ राशि वाले का दिन शुभ रहेगा, लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। मिथुन राशि वाले की सुख-सुविधाएं कम होंगी, नए काम की शुरूआत न करें। कर्क राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, परिवार के साथ समय बीतेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स से जानें कुंभ राशि वालों का भविष्य, पढ़ें 2026 का राशिफल
आज आपको हर काम में जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों को आपसे उम्मीदें रहेंगी। घर में कुछ बदलाव करने की स्थिति बनेगी। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-
Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2026: टैरो राशिफल से जानें मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
आज आपके रूके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपसे बहुत खुश रहेंगे। मनोरंजन पर काफी पैसा खर्च आज आप खर्च कर सकते हैं। आपकी लाइफ स्टाइल में भी काफी सुधार होगा। दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
इस राशि वालों की सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। दूसरों की कही हुई बातों पर विश्वास न करें। कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। आज आप नए काम की शुरूआत न करें। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। आपका मन एकाग्र नहीं रहेगा।
बिजनेस में नई डील करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। बच्चों को कोई बड़ी उपलब्धि आज मिल सकती है। बुजुर्ग घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे। लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी। परिवार के साथ समय बीतेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
आज आप किसी भी काम को टालें की कोशिश न करें। नौकरी में फेरबदल की संभावना बन रही है। वर्क प्लेस का माहौल अच्छा रहेगा। शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। दिन बहुत शुभ बीतेगा।
आज आपके अधूरे पड़े सभी काम पूरे हो सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। नौकरी में आप समझदारी से विपरीत स्थिति पर काबू पा सकते हैं। अपने शौक पूरे करने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
इस राशि के लोगों को लेन-देन में नुकसान हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में दौड़धूप ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होगा। शुगर के पेशेंट अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद की स्थिति बनेगी।
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ के मौके मिलेंगे। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे। कोई भी काम सोच-समझकर करेंगे तो सफलता मिलेगी।
इस राशि के लोगों को आज निवेश करने से बचना चाहिए। कुछ लोग आपके सही कामों का भी विरोध कर सकते हैं। कुछ खास चीजें गुम हो सकती हैं। आपका ध्यान संतान की परवरिश पर रहेगा। पुराने रोग परेशान करेंगे। रिस्क वाला कोई भी काम न करें।
इस राशि के लोग बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों से उपहार मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बेहतरीन अनुभव मिल सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
बिजनेस में गिरावट देखने को मिलेगी। बुरी संगत के लोगों से दूरी बनाकर रखें नहीं तो आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। गुप्त रोग वाले लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। अति आत्मविश्वास आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। संतान का ध्यान रखें।
सामाजिक कामों में आपकी सहभागिता रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। आलस्य के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सोचे हुए काम काम समय पर पूरे होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।