
24 November 2025 Ka Rashifal: 24 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। वृषभ राशि वालों की इनकम में कमी आएगी, कुछ कटु अनुभव हो सकते हैं। मिथुन राशि वाले को फायदा होगा और मान-सम्मान भी मिलेगा। कर्क राशि वालों को भविष्य की चिंता सताएगी, परिवार में विवाद संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2025: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, 2 की बदलेगी चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल?
वर्क प्लेस पर अगर कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। किसी से अपनी बात मनवाने के लिए आपको अधिक प्रेशर डालना पड़ेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। किसी धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस
इस राशि के लोगों की इनकम में कमी आ सकती है। कोई बनता हुआ काम रुक सकता है। निगेटिविटी को अपने ऊपर हावी न होने दें नहीं तो परेशानी होगी। कुछ कटु अनुभव आपको आज हो सकते हैं। किसी से भी गुप्त बातें शेयर करने से बचें।
इस राशि के लोगों को मकान-दुकान आदि अचल संपत्ति से फायदा होगा। आपके निर्णयों की सभी तारीफ करेंगे। लोगों से बहुत मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर की जरूरी चीजों की शॉपिंग आज कर सकते हैं। मनपसंद भोजन खाने को मिलेगा।
इस राशि के लोगों को संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। किसी शादी-समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना बन रही है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। बिजनेस में कोई भी सौदा बहुत ही सोच-समझकर करें। यात्रा के दौरान सावधान रहें नहीं तो नुकसान या किसी तरह का कष्ट संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि खराब हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। परिवार में किसी बात पर अशांति हो सकती है। वाद-विवाद में अपना समय बर्बाद न करें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करें तो सेहत भी ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों को बिजनेस में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा जिसमें नुकसान भी संभवहै। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। गुड न्यूज भी मिलेगी।
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, वे सोच-समझकर फैसले लें। अगर कोई कर्ज है तो आज वह चुकता हो सकता है। वाहन का उपयोग सावधानी से करने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें।
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक विवाद आज आसानी से सुलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में परेशानी होगी या ये टूट भी सकते हैं। दिन आलस भरा रहेगा, विवादों से दूर रहने में भलाई है।
घर वालों की सलाह को गंभीरता से लें नहीं तो नुकसान संभव है। पैसों के मामले में लापरवाही भारी पड़ेगी। गैरकानूनी कामों में मन लग सकता है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद संभव है। हार्ट पेशेंट अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को इनकम में तेजी से वृद्धि होगी। संतान के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में कोई पूजा-पाठ का आयोजन होगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का शुभ फल मिलेगा। सगे-संबंधियों से जरूरी सहयोग मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
लंबे समय से अटके हुए कामों में गति आएगी। अगर कुछ नया करने की कोशिश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। दिन शुभ रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।