- Home
- Astrology
- Horoscope
- Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस
Rahu Gochar 2025: राहु एक छाया ग्रह है लेकिन ये हर व्यक्ति के जीवन पर बहुत ज्यादा असर डालता है। नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में ये ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेगा, जिसके चलते 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा फायदा?
Rahu Gochar In Shatbhisha Nakshtra: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह बताया गया है। ये ग्रह हर व्यक्ति के जीवन पर अच्छा-बुरा असर डालता है। राहु हमेशा वक्री रहता है यानी उल्टी चाल से ही चलता है। ये ग्रह एक राशि में 18 महीने रहता है। वर्तमान में राहु कुंभ राशि में स्थित है। 23 नवंबर को राहु इसी राशि में रहते हुए शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। खास बात ये है कि इस नक्षत्र का स्वामी राहु स्वयं है। अपने ही नक्षत्र में आकर राहु महा शक्तिशाली हो जाएगा। ऐसा लगभग 10 साल बाद होगा। राहु के शतभिषा नक्षत्र में आने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: अचानक धन लाभ-विदेश यात्रा के योग, शुक्र बदलेगा 4 राशि वालों का भाग्य
मेष वाले होंगे मालामाल
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। पहले किए हुए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Gajkesari Rajyog 2025: दिसंबर में गजकेसरी राजयोग, 4 राशि वाले होंगे मालामाल-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
कर्क वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता 23 नवंबर के बाद मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट होना संभव है। सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी।
सिंह वालों को अचानक होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। किसी ऐसे जगह से पैसा आएगा, जहां से इन्होंने सोचा भी नहीं होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान से संबंधित जो समस्या लंबे समय से चल रही है वह खत्म हो सकती है। नौकरी-बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे।
धनु वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोग अगर किसी वजह से परेशान हैं तो इनकी टेंशन दूर होगी। राहु का शुभ प्रभाव इनके जीवन में संजीवनी की तरह काम करेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई या गृह प्रवेश हो सकता है। नया वाहन या मकान आदि भी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं।
मीन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज इस समय मिलेगी। राहु इनके लिए बहुत लकी साबित होगा। जुएं, सट्टे या लॉटरी से भी आय होने के योग बन सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है जिससे सभी लोग बेहद खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बन सकते हैं।