
26 October 2025 Ka Rashifal: 26 अक्टूबर, रविवार को मेष राशि वाले किसी को पैसा उधार न दें, धन लाभ के मौके हाथ से निकल सकते हैं। वृष राशि वाले को मेहनत का फल मिलेगा, सोचे हुए काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वाले गुस्सा न करें, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। कर्क राशि वाले नए बिजनेस की योजना बनाएंगे, समाज में सम्मान मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
छठ पूजा 2025 में भूलकर भी न करें ये 5 काम, नहीं मिलेगा व्रत का फल
इस राशि के लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। इनके निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं जिससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। धन लाभ के मौके हाथ से निकल सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
ये भी पढ़ें-
November 2025 Festival Dates: कब है देव दिवाली-भैरव अष्टमी? नोट करें नवंबर के व्रत-त्योहारों की डेट
इस राशि के लोगों को पहले की गई मेहनत का फल मिल सकता है। सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मिलने से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना भारी पड़ सकता है। गलत खान-पान से सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
इस राशि के लोग नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं। आय के दूसरे साधन मिल सकते हैं। दिल से मरीज अपना खास ध्यान रखें। पुराने मामले सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति के योग हैं।
इस राशि के लोग बड़ी टेंशन में फंस सकते हैं। कोई खास व्यक्ति इन्हें धोखा दे सकता है। किसी भी एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। इन्वेस्टमेंट में घाटा हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं।
इस राशि वालों की परेशानियां खत्म होंगी। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नए बिजनेस को लेकर योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक आयोजनों में जाने का मौका मिल सकता है।
इस राशि के लोग किसी से भी विवाद न करें नहीं तो बात पुलिस तक पहुंच सकती है। किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार ठेस पहुंचा सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। ये जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा होने से मानसिक तनाव होगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बिल्कुल अच्छा नहीं है।
इस राशि के लोगों को पारिवारिक सुख मिलेगा। दोस्तों के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। थोड़ा समय धर्म-कर्म के कामों में बिताने का मौका मिलेगा।
इस राशि के लोग जा रिस्क वाले काम न करें। शेयर बाजार से जुड़े लोग अनुभवी लोगों की सलाह लेकर भी निवेश करें। आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है। संतान के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इस राशि के लोग बिजनेस में बड़े सौदे करेंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। सेहत में काफी सुधार आएगा। नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। संतान सुख मिलेगा।
इस राशि वालों के जीवन में चल रही मुश्किलें खत्म होंगी। सेहत ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी से फयदा होगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।