Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: किसे होगा नुकसान-कौन जाएगा बिजनेस ट्रीप पर? जानें राशिफल से

Published : Oct 24, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 24 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: 24 अक्टूबर 2025 को सौभाग्य, शौभन, सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 शुभ और राक्षस नाम का एक अशुभ योग बनेगा। इनका असर राशि राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

24 October 2025 Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, शुक्रवार को मेष राशि वाले बिजनेस की योजनाएं बनाएंगे, स्टूडेंट के लिए समय अनुकूल है। वृषभ राशि वालों का किसी से विवाद संभव है, ये खान-पान पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कर्क राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, अटका पैसा भी मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Nahay Khay 2025 Date: कब है नहाय खाय, 25 या 26 अक्टूबर? नोट करें सही डेट

मेष राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस की नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल है।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से लेकर पारण तक का जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वृषभ राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी से विवाद कर सकते हैं। इन्हें अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। परिवार में किसी बात पर टेंशन बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर अंधा भरोसा न करें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है।

कर्क राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे, इसका फायदा बाद में मिलेगा।

सिंह राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति का अनुभव होगा। अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करने में सफल रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग पुराने दोस्तों से मिलकर खुश होंगे। किसी पार्टी का प्लान बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा मांगना पड़ सकता है।

तुला राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें इन्हें भविष्य में फायदा होगा। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। किसी कानूनी मामले में इनका नाम आ सकता है। पेट दर्द की शिकायत रहेगी। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस से संबंधित यात्रा हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।

धनु राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं, जिसका पछतावा आपको बाद में होगा। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।

मकर राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग कोई जरूरी काम भूल सकते हैं, जिसके कारण इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। ये लोग किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से भी बचें। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत का खास ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार बनेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

मीन राशिफल 24 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ बिगड़ सकती है। जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। स्टूडेंट्स दूसरों की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल