MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Nahay Khay 2025 Date: कब है नहाय खाय, 25 या 26 अक्टूबर? नोट करें सही डेट

Nahay Khay 2025 Date: कब है नहाय खाय, 25 या 26 अक्टूबर? नोट करें सही डेट

Nahay Khay 2025 Date: छठ पूजा उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस व्रत में सूर्यदेव और छठ मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा के पहले दिन को नयाय-खाय कहते हैं।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 23 2025, 01:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
2025 में छठ पूजा कब से शुरू होगी?
Image Credit : Gemini AI

2025 में छठ पूजा कब से शुरू होगी?

Nahay Khay 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में भगवान सूर्य से संबंधित अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, छठ पूजा भी इनमें से एक है। इसे सूर्य षष्ठी भी कहते हैं। छठ पूजा का पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। छठ पूजा के पहले दिन को नहाय-खाय कहते हैं। इसी दिन से छठ पूजा की शुरूआत होती है। इस दिन व्रती (व्रत करने वाले) खास तरह का प्रसाद बनाकर खाते हैं और व्रत-पूजा का संकल्प लेते हैं। जानें इस बार कब है नहाय-खाय और इस दिन से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें-
Dev Uthani Ekadashi 2025: 1 या 2 नवंबर कब जागेंगे भगवान विष्णु, जानिए देवशयनी एकादशी तिथि और महत्व

24
कब है नहाय खाय 2025?
Image Credit : Gemini AI

कब है नहाय खाय 2025?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, छठ पर्व की शुरूआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। इस बार ये तिथि 25 अक्टूबर, शनिवार को है यानी इसी दिन से छठ पर्व की शुरूआत होगी और नहाय खाय उत्सव मनाया जाएगा। छठ पर्व का पहला दिन होने से इसका विशेष महत्व है। नहाय-खाय से जुड़ी कईं परंपराएं व मान्यताएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं।


ये भी पढ़ें-
Chhath Bhajan Lyrics: ‘पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहर’ छठ पूजा पर गाएं ये फेमस भजन-गीत

34
क्या है नहाय खाय का अर्थ?
Image Credit : Gemini AI

क्या है नहाय खाय का अर्थ?

नहाय खाय का सीधा सा अर्थ है स्नान करने के बाद भोजन करना। लेकिन इस स्नान और भोजन का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत यानी जो छठ पूजा का व्रत करते हैं वो लोग पवित्र नदी या तालाब में स्नान कर 4 दिनों तक चलने वाले इस व्रत का संकल्प लेते हैं। इस दौरान ये 36 घंटों का निर्जला व्रत भी करते हैं। व्रती इस दिन चावल, चना दाल और लौकी या कद्दू की सब्जी खाते हैं। इस भोजन को बहुत ही पवित्र माना जाता है।

44
नहाय-खाय के दिन क्या करें-क्या नहीं?
Image Credit : Gemini AI

नहाय-खाय के दिन क्या करें-क्या नहीं?

1. नहाय खाय छठ पूजा का पहला दिन होता है, इसलिए इस दिन व्रती (व्रत करने वाले) घर की साफ-सफाई करते हैं। यानी अपने घर को शुद्ध और पवित्र बनाते हैं।
2. नहाय खाय के दिन व्रती को पवित्र नदी या तालाब में स्नान करना जरूरी होता है। इसी अवस्था में व्रती 4 दिन तक चलने वाले इस व्रत का संकल्प लेते हैं।
3. नहाय खाय के दिन व्रती एक ही बार भोजन करते हैं। ये खाना बहुत साफ-सफाई और पवित्रता से तैयार किया जाता है।
4. इस दिन से अगले 4 दिनों तक घर में मांस-मदिरा का लाना वर्जित रहता है यानी घर में किसी तरह की कोई अपवित्र वस्तु नहीं लाई जाती।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
छठ पूजा
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved