Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: आज किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन रखे सेहत का ध्यान? जानें राशिफल से

Published : Sep 29, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 29 September 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: 29 सितंबर 2025 को सौभाग्य, शोभन, लुंब, उत्पात और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन?

29 September 2025 Ka Rashifal: 29 सितंबर, सोमवार को मेष राशि वाले इमोशनल होकर फैसला न लें, पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। वृष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, ये अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। कर्क राशि वालों को नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है, परिवार में शुभ कार्य संभव है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2025: इस सप्ताह बुध-चंद्रमा बदलेंगे राशि, जानें कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?

मेष राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग भावुक होकर कोई फैसला न लें। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कोई नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य-मंगल चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़ देंगे पैसा

वृषभ राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। ऑफिस में सभी इनके काम की तारीफ करेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग अपने परिवार अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे, दिए गए काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वालों को सफलता मिल सकती है। पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। इन लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

कर्क राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में नई जिम्मेदारी के साथ नया पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई या गृह प्रवेश हो सकता है। ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता भी आज मिलने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

समय का सदुपयोग करेंगे तो सभी काम निपट सकते हैं। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

कन्या राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि को लोगों की इनकम में इजाफा होगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ब्लड प्रेशर वाले मरीज ध्यान रखें। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।

तुला राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिससे निकट भविष्य में प्रमोशन भी संभव है। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ बिगड़ सकती है। पति-पत्नी में विवाद संभव है। किसी बात से इनकी इमेज भी खराब हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। ज्यादा जिद करना इनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।

धनु राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि वालों के रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें, छोटी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है।

मकर राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज प्रेम संबंधों के मामले में समझौता करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। जमीन-जायदाद के लिए भाई-बहन से विवाद की स्थिति बनेगी। संतान से दुख मिलेगा।

कुंभ राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

मीन राशिफल 29 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग नया र्स्टाटअप शुरू कर सकते हैं। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। नौकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करने की कोशिश करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल