- Home
- Astrology
- Horoscope
- Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य-मंगल चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़ देंगे पैसा
Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य-मंगल चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़ देंगे पैसा
Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य और मंगल की युति बनेंगी, जिसका फायदा 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा। इन 4 राशि वालों को धन लाभ तो होगा ही साथ ही अन्य कामों में भी बड़ी सफलता मिल सकती है।

अक्टूबर 2025 में बनेगी सूर्य-मंगल की युति
Surya Mangal Yuti 2025 Rashifal: इस बार दिवाली यानी 20 अक्टूबर से पहले 4 राशि वालों की किस्मत चमकने के योग बन रहे हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। इस तरह तुला राशि में मंगल और सूर्य की युति बन जाएगी, जिसका शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Navratri Tradition: वो कौन-सी ‘सब्जी’ है, जिसे खाते ही नहीं बल्कि बलि भी देते हैं?
वृष वालों की लगेगी लॉटरी
इस राशि के लोगों को सूर्य-मंगल की युति से बड़ा धन लाभ होने के योग बनेंगे। पहले किए गए इन्वेस्मेंट का फायदा इस समय हो सकता है। ये लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान, दुकान, प्लॉट आदि खरीद सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Durga Saptashati Path: दुखों से मुक्ति और सौभाग्य पाने के लिए ऐसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ
सिंह वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के लोगों को मंगल-सूर्य की युति से किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने के योग बन सकते हैं। जुए-सट्टे से इनकम भी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी।
तुला वालों को मिलेगी नौकरी
इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ लाइफ एंजाय करेंगे। मनपसंद खाना मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ वालों को होगा बड़ा फायदा
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। बिजनेस में बड़ी डील होगी और नौकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। कोई पार्ट टाइम जॉब मिल सकती है जिससे आर्थिक स्थिति पहले से काफी शानदार होगी।