Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: 30 दिसंबर, मंगलवार को सिद्ध, साध्य, मूसल और गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
30 December 2025 Ka Rashifal: 30 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों की तंगी दूर होगी, इनके रूके काम पूरे हो सकते हैं। वृषभ राशि वालों का किसी से विवाद संभव है, दिन की शुरूआत निगेटिव रहेगी। मिथुन राशि वाले का प्रमोशन संभव है, इन्हें बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कर्क राशि वाले यात्रा पर जाएंगे, इन्हें बिजनेस में फायदा होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
पैसौं की तंगी दूर होगी। आपके जो काम पैसों के कारण रूके हैं वो पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। धर्म-कर्म में आपका विशेष रुझान रहेगा। काफी दिनों से रूकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
इस राशि के लोगों के दिन की शुरूआत निगेटिव रहेगी। कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है। प्रेम संबंधों में भावुक होकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। पिता से किसी बात पर बहस संभव है।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, इन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विरोधी भी आज आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों की उन्नति होगी यानी प्रमोशन हो सकता है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
513
कर्क राशिफल 30 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताएगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बोलचाल और व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने आपके लिए अच्छा रहेगा। होटल बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा।
613
सिंह राशिफल 30 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
सेहत से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके बहुत काम आएगा। उच्च शिक्षा से जुड़े स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धर्म के कामों में रुचि रहेगी। ये दिन आपके हिसाब से बहुत शानदार रहने वाला है।
713
कन्या राशिफल 30 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। विवाह सुख में कमी आ सकती है यानी पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी संभव है। काम में आज आप कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे। धन हानि के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें।
813
तुला राशिफल 30 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग आज बहुत रोमांटिक मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। करियर से जुड़े बड़े मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लव लाइफ का पूरा आनंद आज आप लेंगे।
कुछ प्रभावशाली लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। ननिहाल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडे्ंटस के लिए दिन शुभ है। सेहत ठीक रहेगी।
1013
धनु राशिफल 30 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
संतान की उन्नति देखकर आपको बहुत खुशी होगी। पिता के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। बिजनेस से जुड़ी बड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी।
1113
मकर राशिफल 30 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप किसी मामले में गलत निर्णय ले सकते हैं जिससे भविष्य में परेशानी होगी। निजी संबंधों में घुटन का अनुभव होगा। जीवनशैली पहले से कठिन हो सकती है। मनचाहा भोजन मिलेगा लेकिन ज्यादा खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह तय हो सकता है। वेतन बढ़ाने के बारे में मैनेजमेंट से बात होगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपनी मीठी बातों से आप लोगों को अपने पक्ष में कर लेंगे।
1313
मीन राशिफल 30 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम में कमी आ सकती है। सेहत पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अधिकारी आपके काम से खुश नहीं रहेंगे। जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। गलत कामों में समय बर्बाद हो सकता है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।